{"_id":"67d872e761f248ba9c07155a","slug":"three-absconding-brothers-arrested-for-murder-of-a-youth-raebareli-news-c-101-1-slko1031-129309-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: युवक की हत्या में फरार तीन भाई गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: युवक की हत्या में फरार तीन भाई गिरफ्तार
Tue, 18 Mar 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को फरार तीन सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। बछरावां के कसरावां के रहने वाले सोनू (35) की नाली से निकले कचरे को फेंकने के विवाद में हत्या कर दी गई थी। मारपीट शनिवार रात हुई थी। सोनू की मौत रविवार सुबह सीएचसी बछरावां में हुई थी।
भाई रामकरण की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही तीन सगे भाइयों रामराज, देशराज और हंसराज के खिलाफ केस दर्ज किया था। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने आरोपियों की धरपकड़ के लिए एसओजी प्रभारी विजेंद्र शर्मा, कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार त्यागी की अगुवाई में दो पुलिस टीमें गठित की थी। पुलिस टीमों ने सोमवार सुबह भंवरेश्वर मंदिर के पास से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों ने युवक की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है।