फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Thread of love tied in the wrists of brothers

भाइयों की कलाई पर बांधा प्यार का धागा

Tue, 24 Aug 2021 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Thread of love tied in the wrists of brothers
रायबरेली। भाई-बहन के स्नेह के पर्व रक्षाबंधन पर बहनों ने भाइयों की कलाई में प्यार का धागा बांधा। भाइयों ने भी बहनों को रक्षा का वचन दिया। साथ ही उपहार भी भेंट किए। पूरे शहर में रक्षाबंधन उल्लास के साथ मनाया गया। रोडवेज बसों में हर साल की तरह रौनक दिखी और बहनों ने मुफ्त में सफर किया। मिठाई और राखी की दुकानों पर दिनभर लोगों की भीड़ रही।
विज्ञापन

सावन की पूर्णिमा के दिन रविवार को रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में सुबह से ही तैैयारियां की गईं। सबसे ज्यादा जोश छोटे बच्चों में देखने को मिला। वे नये कपड़े पहन कर राखी बंधवाने के लिए उत्सुक रहे।
विज्ञापन

इस दौरान छोटे भाइयों ने राखी बंधवाने के बाद बहनों के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। वहीं, बहनों को नकद रुपये के साथ गिफ्ट भी दिए। बहनों ने भी रोली-टीका लगाकर भाइयों को मिठाई खिलाई। शहर से लेकर गांव तक रक्षाबंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला जेल में बंद भाइयों की कलाई पर राखी बांधना बहनें नहीं भूलीं। कई भाई तो बहनों को देखकर खुशी से रो पड़े। राखी बांधने के बाद जेल में बंद भाइयों ने बहनों को आशीर्वाद दिया। रविवार सुबह से ही जिला जेल के बाहर बहनों की लाइन लगी रही। तमाम दिक्कतों को पार करने के बाद बहनों से जेल के अंदर पहुंचकर भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।

राखी बांधने से पहले तमाम बहनें गंगा में डुबकी लगाने भी पहुंचीं। भाई भी पीछे नहीं रहे। लोगों ने गंगा तटों पर पहुंच कर डुबकी लगाई। जिले के गंगाघाटों डलमऊ, गेगासों, गोकना व तीर का पुरवा आदि घाटों पर रविवार की सुबह से ही भक्तों की गंगा में डुबकी लगाने के लिए भीड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed