फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   This time 1.9 lakh voters will also vote in the great festival of democracy

लोकतंत्र के महापर्व में इस बार बढ़े 1.9 लाख वोटर भी करेंगे वोट

Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
This time 1.9 lakh voters will also vote in the great festival of democracy
रायबरेली। लोकतंत्र के महापर्व में इस बार बढ़े एक लाख नौ हजार नए वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। वोटर बनने में भी आधी आबादी ने पुरुषों को पीछे छोड़ दिया है।
विज्ञापन

यही वजह है कि मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में महिलाओं ने शामिल होकर वोटर बनने के लिए जज्बा दिखाया है। अधिकारियों का कहना है कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके लोग खासकर युवा मतदाता सूची का हिस्सा बनकर आगामी विधानसभा चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। बूथों पर जाकर मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए फार्म भरे।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारियां तेजी के साथ की जा रही है। इसी माह आचार संहिता लग सकती है। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य पूरा कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार अब तक किए गए मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में नए वोटर बढ़कर सामने आए हैं। इसमें 46 हजार 219 पुुरुष, जबकि 63 हजार 95 महिलाएं वोटर बनी हैं।
कुल मिलाकर इस बार एक लाख 9 हजार 314 नए वोटर बढ़े हैं। इससे जाहिर है कि वोटर बनने में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने रुचि दिखाई है।
जिला प्रशासन के अधिकारियों का कहना है कि मतदाता सूची पुुनरीक्षण का कार्य अभी चल रहा है। नए वोटरों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
मतदाता सूची प्रकाशन के बाद ही तय हो पाएगा कि इस बार के विधानसभा चुनाव में कुल कितने वोटर मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
नए वोटर बढने के बाद विधानसभा वार मतदाता
विधानसभा पुरुष महिला अन्य
रायबरेली 1,91,091 1,73,753 20
सरेनी 1,92,126 1,77,283 08
बछरावां 1,76,308 1,60,134 14
ऊंचाहार 1,77,190 1,59,830 13
हरचंदपुर 1,66,786 1,51,352 19
सलोन 1,83,286 1,65,395 12
35 हजार वोटरों के काटे गए नाम
मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान इस बार 35 हजार मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से काट दिए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि काफी वोटरों की मौत हो चुकी थी, लेकिन उनके नाम मतदाता सूची में दर्ज थे। इसलिए उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए।
इसके अलावा कई मतदाताओं के नाम डुप्लीकेट थे। इन सभी के नाम भी मतदाता सूची से कटवा दिए गए हैं। इसके अलावा कई अन्य कमियां होने पर मतदाता सूूची से वोटरों के नाम काटे गए।

आगामी विधानसभा चुनाव की तेजी के साथ तैयारियां की जा रही हैं। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम में अब तक एक लाख नौ हजार नए वोटर बढ़े हैैं। इसमें महिलाओं की संख्या अधिक है। 35 हजार नाम मतदाता सूची से काटे भी गए हैं। लोग मताधिकार का प्रयोग करने के लिए अपना नाम मतदाता सूची में बढ़वा सकते हैं।
अमित कुुमार, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed