{"_id":"5e03ab6b8ebc3e8804393dfd","slug":"thieves-took-jewelery-worth-two-lakh-rupees-including-cash-held-in-the-room-raibaraily-news-lko499672988","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने कमरे में बंधक बना नगदी समेत दो लाख रुपये के जेवर उड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने कमरे में बंधक बना नगदी समेत दो लाख रुपये के जेवर उड़ाए
विज्ञापन
रायबरेली। अमेठी जिले के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार रात चोरों ने एक घर के परिवारीजनों को कमरे में बंद करके दूसरे कमरे का ताला तोड़कर नगदी समेत दो लाख रुपये के जेवर पाकर दिया। सुबह जब परिवारीजनों की नींद खुली तो दरवाजा बाहर से बंद था। फोन करके पड़ोसियों से दरवाजा खुलवाया तो घर में चोरी की जानकारी हुई।
जमुनीपुर मजरे नौखेड़ा निवासी मोबीन पुत्र किताब अली ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि घर के पीछे से चोर सीढ़ी लगाकर छत पर चढ़े और छत पर लगी लोहे की ग्रिल को काटकर आंगन में उतर आए। पीड़ित ने बताया कि हम लोग जिस कमरे में सो रहे थे उसमें बाहर से कुंडी लगा कर दूसरे कमरे का ताला तोड़कर अलमारी में रखे लगभग पांच तोले सोने एवं चांदी के जेवरात पार कर दिया।
पीड़ित जब सुबह सोकर उठा तो कमरे में बाहर से कुंडी लगी थी। सूचना पर पहुंचे पड़ोसियों ने कमरे की कुंडी खोली तब जाकर घटना की जानकारी हुई। थानाध्यक्ष भरत उपाध्याय ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचोपरांत मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।