{"_id":"699ca77e6c83444da20b62ec","slug":"thieves-cut-bsnl-cable-raebareli-news-c-101-1-rai1017-151801-2026-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बीएसएनएल का केबल काट ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बीएसएनएल का केबल काट ले गए चोर
Tue, 24 Feb 2026 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 24 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
गुरुबख्शगंज कस्बा स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के टावर कटी केबल।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतांव। गुरुबख्शगंज कस्बा स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड के टावर से बीती रात चोर केबल काट ले गए। केबल चोरी होने के कारण बीएसएनएल का नेटवर्क ध्वस्त हो गया है। फोन, ब्राडबैंड व अन्य सेवाएं ठप होने से लोग परेशान हैं। गुरुबख्शगंज-खीरों मार्ग पर जतिन मिश्रा के घर में वर्ष 2003 में बीएसएनएल टावर लगाया गया था।
मकान मालिक ने भवन का नए सिरे से निर्माण कराने के लिए कुछ दिन पूर्व मौजूदा निर्माण ढहा दिया, जिसमे टावर ऑफिस की एक दीवार भी गिराई गई है। दीवार गिरने के कारण टावर ऑफिस पूरी तरह खुल गया है, जिससे चोरों को मौका मिला। पूर्व में वे दो बार कीमती केबल काट ले गए थे। विभाग के अधिकारियों ने इन घटनाओं को गंभीरता से नहीं लिया। रविवार रात चोर फिर केबल काट ले गए।
निगम के जिला प्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि केबल कट जाने के कारण सेवाएं बाधित हैं, लेकिन शीघ्र ही नई व्यवस्था कर सेवाओं को बहाल कराया जाएगा। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि उनके कर्मचारी कार्य पर लगे हैं। शीघ्र ही उपभोक्ताओं को बीएसएनएल की सेवाएं मिलने लगेंगी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि टावर से केबल कटने की सूचना विभाग ने पुलिस को नहीं दी है। विभाग के डीजीएम व एसडीओ का कहना है कि ऑनलाइन सूचना दी गई है।