फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   thief

घर और दुकानों के टूटे ताले, लाखों का सामान उड़ाया

Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
thief
19-रायबरेली में रविवार को गदागंज थाना क्षेत्र में गौरव इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में चोरी के बाद दारो? - फोटो : RAIBARAILY
रायबरेली। जिले के चार थानों की पुलिस पर शनिवार की रात चोर भारी पड़े। कहीं घर तो कहीं पर दुकानों के ताले टूट गए। खासकर गुरुबख्शगंज थाने की पुुलिस पूरी तरह से सुरक्षा में फेल नजर आई। थाने से चंद कदम दूरी पर दो घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों का सामाल पार कर दिया। गदागंज थाना क्षेत्र में इलेक्ट्रानिक की दुकान पर दूसरी बार चोरी की। यह हाल तब है, जब एसपी श्लोक कुमार चोरी की घटनाओं को लेकर अधिक चौकन्ना रहने के निर्देश दिए हैं, लेकिन थानेदार मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

गुरुबख्शगंज थाने के पास दो घरों में लाखों की चोरी
सतांव। गुरुबख्शगंज थाने से चंद कदम दूरी पर शनिवार की रात चोरों ने पुलिस की सुरक्षा को धता बताते हुए दो घरों से लाखों का माल पार कर दिया। रविवार की सुबह चोरी की घटना से लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया। सभी ने थानेदार के खिलाफ आक्रोश जताया और कहा कि नए थानेदार की तैनाती के बाद से क्षेत्र में चोरी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। गांव की रहने वाली सावित्री देवी के मकान के पीछे से दीवार में सेंध लगाकर चोरों ने 35 हजार रुपये की नकदी, जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया। इसके बाद चोरों ने नंदकिशोर के घर को निशाना बनाया। चोर कपड़े, जेवरात समेत अन्य सामान पार कर दिया। दोनों घरों से डेढ़ लाख की चोरी हुई। थानेदार संतोष सिंह का कहना है कि जल्द चोरी की वारदात का पर्दाफाश होगा।
विज्ञापन

एक लाख का सामान उड़ाया
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के अइलहना मजरे मोन गांव निवासी फूलचंद्र ने बताया कि शनिवार की रात घर पर मौजूद नहीं थे। उसकी मां रामशांति और बहन सोनी पड़ोस के ही रहने वाले रिश्तेदार के यहां गई थी। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने घर पर धावा बोल दिया। चोरों ने आलमारी का ताला तोड़ दिया। चोरों ने सोने का एक मंगलसूत्र, ढाई सौ ग्राम चांदी की पायजेब, एलसीडी टीवी, मोबाइल समेत एक लाख का सामान पार कर दिया। घटना से हड़कंप मच गया। कोतवाल नारायण कुशवाहा ने बताया कि चोरी की घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक की दुकान से एक लाख का सामान उड़ाया
गदागंज। थाना क्षेत्र के गोड़ा गांव निवासी चंद्रमणि की अलीपुर चकराई में इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने इलेक्ट्रानिक्स की दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान से पांच पंखा, एक कुकर, एलईडी, पिपरमिंट का तेल समेत एक लाख का सामान पार कर दिया। सुबह चोरी की वारदात से व्यापारियों में पुलिस के प्रति आक्रोश व्याप्त हो गया। पीड़ित ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी दुकान पर एक लाख की चोरी हुई थी। पुलिस चोरों को नहीं पकड़ पाई थी। दूसरी बार चोरों ने घटना को अंजाम दिया। थानेदार अरविंद सिंह ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।

हजारों का सामान उड़ाया
डीह। कस्बा निवासी मो.शमीम की बैंक आफ बड़ौदा के समीप पायनियर इलेक्ट्रानिक्स की दुकान है। शनिवार की देर शाम दुकानदार अपनी दुकान बंद करके घर चला गया। रविवार की सुबह दुकान खोला तो उसके होश उड़ गए। दुकान के पिछले हिस्से जहां गोदाम बना है, उसमें दीवार कटी मिली और इलेक्ट्रानिक के हजारों कीमत का सामान गायब था। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज कैमरे में तीन युवक चोरी करते हुए दिख रहे हैं। थानेदार रवींद्र सोनकर ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed