फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   thief

बंद पड़ी वेस्पा स्कूटर फैक्टरी में चोरी कर रहे चार लोग गिरफ्तार

Sat, 20 Feb 2021 09:25 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2021 09:25 PM IST
विज्ञापन
thief
सलोन (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के बगहा गांव में वर्षों से बंद पड़ी वेस्पा स्कूटर फैक्ट्री में चोरी कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने 80 क्विंटल लोहा और एक लोडर के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

सलोन-रायबरेली मार्ग पर बगहा गांव में वर्षों से वेस्पा की स्कूटर की फैक्ट्री बंद पड़ी है। शुक्रवार रात किसी ने डॉयल 112 और चौकी प्रभारी सूची को सूचना दी कि फैक्ट्री के अंदर एक लोडर पर भारी मात्रा में फैक्ट्री का लोहा चोरी कर लोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

मामला एसपी श्लोक कुमार तक भी पहुंच गया। एसपी के निर्देश पर डायल 112 की पीआरवी और चौकी प्रभारी सूची मृत्युंजय बहादुर पुलिस टीम फैक्ट्री पहुंची। इस दौरान मौके से राजेंद्र निवासी जहानपुर पपनहा, राजेश कुमार, बसंत यादव निवासी सेंधियापुर, दीपक यादव निवासी मो. अज्जम खां का पुरवा को पकड़ा गया। ये सभी लोहा लोडर पर लाद रहे थे। सीओ सलोन इंद्रपाल सिंह ने बताया कि लोहा चुराते समय चार लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed