फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   There was a fight for fertilizer, many returned disappointed

Raebareli News: खाद के लिए मारामारी, कई मायूस लौटे

Tue, 12 Aug 2025 01:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 12 Aug 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
There was a fight for fertilizer, many returned disappointed
नसीराबाद (रायबरेली)। साधन सहकारी समिति छतोह में यूरिया वितरण की जानकारी होने पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। अफरातफरी के बीच खाद का वितरण किया गया। पहले यूरिया पाने के लिए लोगों में गहमागहमी रही। किसी को एक बोरी यूरिया मिली, तो किसी को मायूस होकर लौटना पड़ा।
विज्ञापन


इस समय धान की फसल को यूरिया की जरूरत है। समितियों में खाद नहीं मिलने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। शुक्रवार को छतोह समिति में 500 बोरी यूरिया खाद पहुंची थी। सोमवार को इसका वितरण किया गया।
विज्ञापन


खाद वितरण की जानकारी पर किसानों की भीड़ उमड़ पड़ी। समिति में वितरण शुरू होने से पहले किसानों की लंबी कतार लग गई। किसान राजेश कुमार, सुनील यादव, माताबदल ने बताया कि यदि समय से धान की फसल में खाद नहीं डाली गई, तो उत्पादन पर असर पड़ेगा। खाद के लिए सुबह से लाइन में लगे थे, जब नंबर आया, तो खाद ही खत्म हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति के अध्यक्ष राम मिलन मौर्य ने बताया कि खाद की मांग के सापेक्ष बहुत कम खाद मिल रही है। 500 बोरी खाद आई थी, जिसका वितरण कर दिया गया। दोबारा खाद आने पर फिर खाद का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed