{"_id":"6099743c8ebc3e099743eccf","slug":"there-is-no-lack-of-oxygen-patients-should-be-treated-better-deputy-cm-raibaraily-news-lko57761904","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन की कमी न हो, मरीजों का हो बेहतर इलाज: डिप्टी सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन की कमी न हो, मरीजों का हो बेहतर इलाज: डिप्टी सीएम
विज्ञापन
ऊंचाहार (रायबरेली)। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कोरोना संक्रमित मरीजों को ऑक्सीजन की कमी किसी भी दशा में नहीं होनी चाहिए। मरीजों को कोविड अस्पतालों में बेहतर इलाज की सुविधा दी जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को अधिक से अधिक टीकाकरण और लोगों को संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए। डिप्टी सीएम ने सोमवार को देरशाम ऊंचाहार सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। डिप्टी सीएम के पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। उपस्थिति रजिस्टरों को चेक करने के साथ ही डॉक्टरों से मरीजों के बारे में जानकारी ली।
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सोमवार की शाम लखनऊ से अपने गृह जनपद कौशांबी जा रहे थे। अचानक उनका काफिला ऊंचाहार सीएचसी पहुंच गया। डिप्टी सीएम के पहुंचते ही अस्पताल में अफरातफरी मच गई। डिप्टी सीएम ने सीएचसी अधीक्षक डॉ. एमके शर्मा से अस्पताल में उपलब्ध आक्सीजन व वैक्सीनेशन के बारे मे जानकारी ली। अधीक्षक ने 140 लोगों को वैक्सीन लगाए जाने व पांच छोटे व एक बड़ा ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध होने की जानकारी दी।
इस दौरान डिप्टी सीएम ने स्टाफ रजिस्टर व अन्य अभिलेखों का मुआयना किया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक को वैक्सीनेशन बढ़ाने व मरीजों के इलाज में लापरवाही न बरतने का निर्देश दिए। इसके बाद वह अपने कौशांबी की ओर निकल गए। इस बाबत सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि डिप्टी सीएम ने निरीक्षण किया और ऑक्सीजन व वैक्सीनेशन की जानकारी ली है।