फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft

चोरी के 33 पंखे, चार सोलर पैनल बरामद, दो गिरफ्तार

Fri, 05 Aug 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Theft
शिवगढ़ (रायबरेली)। थाना पुलिस ने गुरुवार को पॉलीटेक्निक स्कूल से चोरी 33 पंखे और चार सोलर पैनल बरामद किए हैं। चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने दबोच लिया, जबकि छह भाग गए। अपर पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि एक माह पहले शिवगढ़ के गोविंदपुर ग्रामसभा स्थित पॉलीटेक्निक स्कूल से एक माह पहले पंखे और सोलर पैनल चोरी हो गए थे।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने शिवगढ़ थाना क्षेत्र के महारानीखेड़ा मजरे गोविंदपुर गांव निवासी धर्मेेंद्र प्रताप सिंह, हंसवा गांव निवासी राम विलास पासी को पकड़ा।
वहीं शिवगढ़ थाना क्षेत्र के पडरीकला गांव निवासी राम प्रकाश, बछरावां कोतवाली क्षेत्र के गुरुबक्शखेड़ा गांव निवासी बरसाती, अमर, मनीष रावत फरार हैं, जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर स्कूल से चोरी किए गए पंखे, सोलर पैनल के अलावा दो हजार रुपये बरामद हुए हैं।
डलमऊ (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र में एक दुकानदार के साथ न सिर्फ गालीगलौज की गई, बल्कि दहशत फैलाने के लिए हमलावरों ने असलहे से हवाई फायरिंग की। पुलिस घटना की जांच कर रही है। नगर पंचायत डलमऊ के कृष्णा नगर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार ने बताया कि मोहल्ले में उसकी किराने की दुकान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार रात 8.50 बजे चार पहिया वाहन पर सवार दो लोग दुकान पर आए। गुुटखा मांगने लगे। गुटखा न देने पर गालीगलौज करने लगे। विरोध किया तो असलहे से हवाई फायरिंग कर दी। कोतवाल पंकज तिवारी का कहना है कि अज्ञात हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed