फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft

व्यापारी, रिटायर्ड जिलेदार समेत चार घरों से 30 लाख का माल उड़ाया

Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Theft
अमावां/जगतपुर। मिल एरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने बिस्कुट व्यापारी के घर को निशाना बनाते हुए नकदी-जेवरात समेत नौ लाख रुपये का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

जगतपुर में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जिलेदार समेत तीन घरों से भी नकदी-जेवरात समेत करीब 21 लाख का सामान उठा ले गये।
मिल एरिया के जवाहर विहार कॉलोनी निवासी सतीश राजपाल बिस्कुट व्यापारी हैं। चार जुलाई को भांजे की शादी में शामिल होने के लिए वह परिवार समेत नेपाल गये थे।
छह जुलाई की सुबह पड़ोसी से जानकारी हुई कि उनके घर पर चोरी हो गई है। उन्होंने लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रही बेटी को घटना की सूचना देते हुए घर भेजा। देर रात सतीश भी घर पहुंचे।
विज्ञापन

चोरों ने बड़ी आसानी से घटना को अंजाम दिया, लेकिन इसकी भनक किसी को नहीं लग सकी। सतीश के मुताबिक चोरों ने करीब साढ़े सात लाख रुपये, डेढ़ लाख कीमत के जेवरात पार कर दिये हैं। मिल एरिया थानेदार रेखा सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जगतपुर कोतवाली क्षेत्र के सान्हूकुंआ गांव में चोरों ने तीन घरों को खंगाला। सबसे पहले चोर सिंचाई विभाग के रिटायर्ड जिलेदार तेज बहादुर सिंह के घर दीवार फांदकर अंदर घुसे।
इसके बाद बक्सा, आलमारी, सूूटकेस का ताला तोड़कर 25 हजार रुपये समेत 13 लाख कीमत के जेवरात उठा ले गये। इसके बाद चोरों ने गांव के ही रहने वाले अंकित सिंह के घर पर धावा बोला।

अंकित के घर से चोर 25 हजार रुपये के अलावा सोने-चांदी के छह लाख के जेवरात चुरा ले गए। यहां के बाद गांव की उर्मिला के घर से निशाना बनाया।
चोरों ने यहां से दो हजार रुपये के अलावा जेवरात पार कर दिये। तीनों घरों से करीब 21 लाख की चोरी हुई। कोतवाल रवींद्र सोनकर का कहना है कि तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed