फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   Theft

रिटायर्ड फौजी के घर से नकदी समेत छह लाख का माल उड़ाया

Fri, 24 Jun 2022 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Theft
सरेनी (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में गुरुवार रात चोरों ने रिटायर्ड फौजी के घर से नकदी समेत छह लाख का सामान पार कर दिया। चोर दीवार फांदकर अंदर घुसे थे। सुबह जब घर के लोग सोकर उठे तो सामान बिखरा पड़ा था। इससे हड़कंप मच गया।
विज्ञापन

खेमानखेड़ा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी रामप्रकाश अवस्थी गुरुवार रात परिवारीजनों के साथ सो रहे थे। रात में छत से जीने के रास्ते खिड़की की सरिया काटकर चोर आंगन में दाखिल हुए और कमरों की कुंडी काटकर अलमारी व बक्से का ताला तोड़ दिया। लॉकर में रखे 15 हजार रुपये व जेवरात उठा ले गए।
विज्ञापन

जाते समय चोरों ने मुख्य दरवाजे को अंदर से बंद कर दिया था। सुबह लोगों की नींद खुली तो दरवाजे का ताला खोलकर धक्का दिया, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला।
अनहोनी की आशंका पर छत से घर के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने बताया कि इसके पहले भी घर में चोरी हो चुकी है। उसने बताया कि नकदी समेत छह लाख रुपये की चोरी हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed