{"_id":"589613ed4f1c1b5d21e812ca","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-mysterious-circumstances-on-track","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में ट्रैक पर मिला युवक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में ट्रैक पर मिला युवक का शव
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
dead body
- फोटो : getty images
हरचंदपुर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह संदिग्ध हालात में एक युवक का शव रेल ट्रैक पर मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर का आधा धड़ रेल पटरी पर था, जबकि आधा धड़ जमीन पर था। इलाकाई लोग हत्या किए जाने की आशंका जता रहे हैं। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के हिडइन गांव निवासी मिथुन (22) पुत्र राजू गुजरात में नौकरी करता था। वह यहां छुट्टी पर आया था। शाम को अपनी मां सुनीता से गुजरात जाने की बात कहकर घर से निकला था। सुबह गांव के पास ही रेल ट्रैक पर मिथुन का शव मिलने से हड़कंप मच गया।
जीआरपी दरोगा मनोज सोनकर ने शव को कब्जे में लिया। खास बात ये रही कि युवकके शरीर का आधा धड़ रेल ट्रैक पर था, जबकि आधा धड़ जमीन पर था। गांव के पास ही उसका शव ट्रैक परपाया गया। इससे इलाकाई लोग युवक के मर्डर किए जाने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
बेटे की मौत से मां सुनीता के आंसू नहीं थम रहे हैं। जीआरपी थानेदार चेतराम वर्मा का कहना है कि आशंका है कि ट्रेन से युवक गिर गया और फिर ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। पीएम रिपोर्ट के बाद मौत की सही वजह सामने आ जाएगी।