{"_id":"5849a2b34f1c1bf95944a27c","slug":"the-young-man-missing-in-bsp-rally-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की रैली में लखनऊ गया युवक लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की रैली में लखनऊ गया युवक लापता
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 08 Dec 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
लखनऊ में आयोजित बसपा की रैली में भाग लेने गया एक युवक घर लौटकर नहीं आया है। जिस व्यक्ति के साथ युवक रैली में गया था, वह लौट आया। इससे परिवारीजन गमगीन हैं। लौट आने वाला व्यक्ति भी लापता हुए युवक के बारे में कुछ नहीं बता पा रहा है।
गुरुवार को मां समेत अन्य परिवारीजनों ने एसपी से मुलाकात की और युवक के घर न लौटने की बात बताई। एसपी ने युवक की खोजबीन कराने का भरोसा दिया। मिल एरिया थाना क्षेत्र के बालापुर की रहने वाली शिव देवी ने एसपी को दिए पत्र में बताया कि उसका बेटा अजय (24) 6 दिसंबर को लखनऊ में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की रैली में भाग लेने गया था।
मोहल्ले का रहने वाला राकेश कुमार उसके बेटे को लखनऊ ले गया था। राकेश तो वापस आ गया है, लेकिन उसके बेटे अजय का कोई पता नहीं चल पाया है। पूछने पर राकेश कुछ भी नहीं बता पा रहा है। बेटे के न मिलने से परिवारीजन गमगीन हैं। एसपी विनय यादव का कहना है कि युवक की खोजबीन कराई जाएगी।