{"_id":"575866944f1c1b41359c5496","slug":"the-young-man-hit-by-current-blight-horse-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"टूटे पड़े विद्युत तार से करंट की चपेट में आया युवक झुलसा, घोड़े की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टूटे पड़े विद्युत तार से करंट की चपेट में आया युवक झुलसा, घोड़े की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
Updated Thu, 09 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में बुधवार को पावर कॉर्पोरेशन के खिलाफ प्रदर्शन करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरेनी थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के पास बुधवार को टूटे पड़े बिजली के तार में आपूर्ति प्रवाहित होने से एक युवक करंट की चपेट में आकर झुलस गया। जबकि एक घोडे़ की मौत हो गई। पावर कॉर्पोरेशन की इस लापरवाही पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा।
सभी ने सरेनी-भोजपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इस दौरान विभागीय अफसरों, कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। जाम की वजह से दोनों तरफ का आवागमन ठप हो गया। वाहन जहां के तहां खड़े हो गए।
सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर समझा-बुझाकर ग्रामीणों को शांत कराया, तब कहीं जाकर आवागमन शुरू हो सका। मंगलवार देर शाम आंधी के कारण भोजपुर चौराहा के पास बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिर गए थे। बावजूद आपूर्ति बंद नहीं कराई गई। जिसकी वजह से तारों में करंट प्रवाहित हो रहा था।
विज्ञापन
जतईखेड़ा मजरे भोजपुर गांव का रामखेलावन पासी तांगा लेकर रानीखेड़ा स्थित भट्ठे पर जा रहा था। करंट की चपेट में आने से रामखेलावन बच गया, जबकि उसके घोड़े की मौत हो गई। इसी बीच जतईखेड़ा गांव का ही राजेश कुमार (36) साइकिल पर सीमेंट लादकर भोजपुर से गांव जा रहा था।
उसने ध्यान नहीं दिया, जिस पर वह करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आनन-फानन उसको सीएचसी सरेनी पहुंचाया गया। पावर कॉर्पोरेशन की इस लापरवाही से क्षेत्रीय ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी ने सरेनी-भोजपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
अभय, शिवम, रोहित, बुद्धीलाल आदि का कहना था कि तार टूटे पड़े थे। शिकायत के बावजूद अफसरों, कर्मचारियों ने आपूर्ति बंद कराने के लिए प्रयास नहीं किया। इसी लापरवाही की वजह से हादसा हुआ। थानेदार एसके सिंह का कहना है कि ग्रामीणों ने जाम लगाया था, लेकिन समझा-बुझाकर उन्हें शांत करा दिया गया।
एसडीओ लालगंज रोहित सिंह का कहना है कि भोजपुर में हुई घटना की जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाएगी। निर्देश जारी किए गए हैं कि जहां पर बिजली के तार टूटे हैं, उसे तत्काल मौके पर पहुंचकर ठीक कराया जाए।
वहीं सलोन कोतवाली क्षेत्र में बुधवार देर शाम हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से खेत में चर रहीं चार भैंसों की मौत हो गई। टिकरिया भांट मजरे केमूपुर गांव निवासी लाल बहादुर की एक और मिथलेश की तीन भैंसें खेत में चर रहीं थीं।
इसी दौरान हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर गया है। इससे भैंसें करंट की चपेट में आ गई। मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पावर कॉर्पोरेशन का कोई कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। इससे लोगों में नाराजगी है। ग्रामीणों ने मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
उधर खीरों थाना क्षेत्र में बुधवार रात करंट लगने से एक बालक की मौत हो गई। गड़रहा मजरे खीरों निवासी दिव्यांश सिंह (6) पुत्र उमेंद्र सिंह उर्फ नीलू सिंह रात में टीवी का प्लग ठीक कर रहा था। इसी दौरान उसे करंट लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। थानेदार अनिल सिंह का कहना है कि घटना को दिखवाया जा रहा है।