{"_id":"5fcfd4d18ebc3ecf6f1b979f","slug":"the-young-man-came-into-depression-as-soon-as-he-received-police-notice-shot-himself-raibaraily-news-lko553870899","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का नोटिस मिलते ही डिप्रेशन में आया युवक, खुद को गोली से उड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का नोटिस मिलते ही डिप्रेशन में आया युवक, खुद को गोली से उड़ाया
विज्ञापन
रायबरेली। ऊंचाहार थाना क्षेत्र में पुलिस का नोटिस मिलने से घबराए एक युवक ने मंगलवार को पिता की लाइसेंसी राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। उसने ठोड़ी के नीचे राइफल की नाल सटाकर गोली मारी जो उसके सिर को पार करते हुए निकल गई।
पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच की। परिवारीजनों का कहना है कि एक व्यक्ति बेटे के खिलाफ फर्जी तरीके से शिकायत कर रहा था। मामले में पुलिस की तरफ से नोटिस मिला था। इससे युवक डिप्रेशन में आ गया था।
हालांकि स्थानीय पुलिस का दावा है कि युवक मानसिक रूप से बीमार था। इसी वजह से उसने खुदकुशी की है। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बल्दू मजरे मिर्जापुर ऐहारी गांव निवासी धर्मेंद्र मिश्रा (24) पुत्र हिमालय मिश्र मंगलवार सुबह अपने घर पर था।
विज्ञापन
इसी दौरान घर के अंदर गोली चलने की आवाज सुनकर घर और आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। देखा तो धर्मेंद्र जमीन पर पड़ा था। वहीं पर लाइसेेेंसी राइफल भी पड़ी थी। यह देखकर हर कोई सन्न रह गया। धर्मेंद्र की मौत से परिवारीजनों में कोहराम मच गया।
पिता हिमालय मिश्रा का आरोप है कि बेेटे को सीओ कार्यालय से एक नोटिस मिला था। इसके बाद बेटा डिप्रेशन में चला गया था। गांव का एक व्यक्ति ही बेटे के खिलाफ फर्जी तरीके से शिकायत कर रहा था।
इसी वजह से उसने लाइसेंसी राइफल से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। कोतवाल विनोद सिंह का कहना है कि घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
सीओ डलमऊ अशोक सिंह का कहना है कि धर्मेंद्र मिश्रा ने गोली मारकर खुदकुशी की है। उसके गांव के ही राजकुमार ने रजिस्ट्री के जरिए शिकायत की थी कि धर्मेंद्र उसे लाइसेंसी राइफल से धमकाता है।
इस मामले में नोटिस देकर धर्मेंद्र और शिकायतकर्ता को बयान के लिए बुलाया गया था। मृतक मानसिक रूप से बीमार था। वह लोगों को लाइसेंसी राइफल दिखाकर धमकाता था। नोटिस मिलने से युवक के खुदकुशी किए जाने की बात गलत है। पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कराई जा रही है।