फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The woman fell on the road after bouncing off her bike, the truck crushed her to death

बाइक से उछलकर सड़क पर गिरी महिला को ट्रक ने कुचला

Sat, 05 Dec 2020 01:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
The woman fell on the road after bouncing off her bike, the truck crushed her to death
रायबरेली। शिवगढ़ थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बांदा-बहराइच राजमार्ग पर बने स्पीडब्रेकर पर बाइक से उछल कर सड़क पर गिरी महिला को पीछे आ रहे ट्रक ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

बलभद्रखेड़ा मजरे देहली निवासी मोहनलाल अपनी पत्नी फूलमती (40) को लेकर हरचंदपुर थाना क्षेत्र के डिघौरा रिश्तेदारी गया था। वहां से निकले पति-पत्नी गुरुवार को बछरावां थाना क्षेत्र के खैरहनी गांव में रुक गए।
विज्ञापन

सुबह खैरहनी की ओर से बाइक सवार दंपती घर आ रहे थे। बांदा-बहराइच राजमार्ग पर रानीखेड़ा से पहले बने ब्रेकर पर बाइक उछल गई। इससे पीछे बैठी फूलमती सड़क पर गिर गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे का फायदा उठाकर चालक ट्रक समेत मौके पर भाग निकला। पति मोहनलाल मनरेगा श्रमिक है। खेती और मजदूरी करके पूरे परिवार का भरण पोषण करता है। मृतका की तीन बेटियां शालिनी (20), शिवानी (18), शुभी (15) व एक बेटा राजेंद्र (12) का रो-रोकर हाल बेहाल है। थानाध्यक्ष शिवगढ़ धीरेंद्र कुमार यादव ने महिला का शव क्षतविक्षत हो गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed