{"_id":"6859ab909d3e2d88670f4822","slug":"the-woman-died-due-to-head-injury-raebareli-news-c-101-1-slp1006-135678-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सिर में चोट लगने से हुई थी महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सिर में चोट लगने से हुई थी महिला की मौत
Tue, 24 Jun 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
सरेनी (रायबरेली)। पूरे सुकरू गांव में 20 जून की रात पति ने अवैध संबंध के शक में भाइयों के साथ मिलकर पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के सिर में चोट लगने से मौत होने की पुष्टि हुई है। मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने हत्या करने की धारा में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कानपुर नगर जनपद में महाराजपुर थाने के देव सहन खेड़ा मजरे डोमनपुर निवासी शिवकुमार का कहना है कि उसकी बहन का विवाह करीब 20 वर्ष पहले पूरे सुकरू गांव के संतोष पुत्र बुधई के साथ हुआ था। बहनोई शराब का लती है। वह मुंबई में रहकर नौकरी करता है। 10 दिन पहले गांव आया था। इसी बीच उनको बहन पर किसी दूसरे के साथ प्रेम संबंध होने का शक हुआ।
शिव कुमार का कहना है कि गत शुक्रवार को बहनोई ने भाइयों के साथ मिलकर बहन अनीता पर लाठी-डंडों से जमकर पीटा। इससे बहन की मौके पर मौत हो गई। केस दर्ज होने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामले में प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत पांडेय का कहना है कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा ।