{"_id":"68e181033bb6319cb30008e5","slug":"the-wheel-of-development-will-run-in-980-panchayats-raebareli-news-c-101-1-slko1033-142208-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 980 पंचायतों में दौड़ेगा विकास का पहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 980 पंचायतों में दौड़ेगा विकास का पहिया
Sun, 05 Oct 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। 15वें वित्त आयोग से जिले में विकास कार्य कराने के लिए 26 करोड़ रुपये मिले हैं। इसमें 980 ग्राम पंचायतों को 18.25 करोड़, एक जिला पंचायत को 3.89 करोड़ और 18 क्षेत्र पंचायतों को 3.90 करोड़ रुपये मिले हैं। तीनों पंचायतों से जिले के ग्राम पंचायतों में ही विकास कार्य होंगे। सड़क, खड़ंजा, नाली आदि के काम कराए जाएंगे।
डीपीआरओ सौम्यशील सिंह ने बताया कि शासन ने ग्राम पंचायतों में विकास कराने के लिए वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 15 वित्त आयोग से अनटाइड ग्रांट के रूप में पहली किस्त जारी कर दी है। जिले में जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायतों को मिले 26 करोड़ से 980 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य होगा। अनटाइड ग्रांट से गांवों में सड़क, खडंजा, नाली निर्माण सहित अन्य कार्य कराए जाएंगे।
सभी सहायक विकास अधिकारियों को ग्राम पंचायतों को मिली ग्रांट से विकास कार्य शुरू कराकर समय से बजट को खर्च कराने के निर्देश दिए गए हैं।