फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The wheat crop was damaged by the storm and rain, halting threshing and harvesting operations.

Raebareli News: आंधी-पानी से गेहूं की फसल गिरी, मड़ाई-कटाई का कार्य ठप

Thu, 09 Apr 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 09 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The wheat crop was damaged by the storm and rain, halting threshing and harvesting operations.
बछरावां क्षेत्र में तेज हवा व बारिश के कारण खेतों में गिरी गेहूं की फसल को देखकर निराश बैठा किस
रायबरेली। अप्रैल में कुदरत की मार ने जिले के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पहले मंगलवार रात आंधी-पानी और फिर बुधवार सुबह हल्की बारिश से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई। फसल भीगने के कारण कटाई-मड़ाई का कार्य ठप हो गया।
विज्ञापन

तीन हजार किसानों ने गेहूं की फसल नुकसान की शिकायत कृषि विभाग में दर्ज कराई है। जिले में इस बार एक लाख 61 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल पर गेहूं की फसल की बोवाई की गई थी। फसल की कटाई मड़ाई का कार्य शुरू हो गया है, लेकिन बेमौसम बारिश इस कार्य मेंं रोड़े अटका रही है। मंगलवार रात आंधी-पानी से गेहूं की फसल खेतों में गिर गई।
विज्ञापन

सुबह के वक्त आंधी तो नहीं चली, लेकिन हल्की बारिश हुई। कुछ देर के लिए धूप निकली। देर शाम तक आसमान में बदली छाई रही। डीह प्रतिनिधि के मुताबिक आंधी-पानी से गेहूं की फसल खराब हो रही है। किसान शिव प्रसाद तिवारी, रामेश्वर ने बताया कि फसल पक गई है। बेमौसम बारिश से गेहूं की फसल की बालियां काली पड़ रही हैं। एक सप्ताह में तीन बार आंधी-पानी से फसल का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलोर प्रतिनिधि के मुताबिक हलोर, पुरासी, अलीपुर, जमुरावां, कक्केपुर, मझिगवां, कोटवा मोहम्मदाबाद आदि गांवों में आंधी-पानी से गेहूं की फसल को नुकसान हुआ है। किसान हौसला प्रसाद तिवारी, उमाकांत पांडेय, श्रवण चौधरी, शीतला प्रसाद मिश्रा, जीत बहादुर सिंह, भानू सिंह कहते हैं कि बारिश से गेहूं की फसल की कटाई-मड़ाई का कार्य ठप हो गया है। गेहूं की बालियां काली पड़ रही हैं।
सरेनी प्रतिनिधि के मुताबिक किसान अयोध्या प्रसाद, रामसेवक, महेश प्रसाद, विपिन का कहना है कि यही हाल रहा तो गेहूं की फसल की कटाई नहीं हो पाएगी। लालगंज प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश व आंधी ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। सान मुकेश त्रिवेदी ने बताया कि अगर मौसम साफ नहीं हुआ तो भारी नुकसान होगा। गेहूं की फसल पूरे साल का सहारा होती है। अब जब फसल तैयार है ऐसे समय बारिश चिंता बढ़ा रही है।
सेमरपहा के किसान राकेश ने बताया कि मौसम के बदलाव से मड़ाई में दिक्कत आ रही है। खेतों में काम रुक गया है। मजदूर भी खाली बैठे हैं। इससे लागत बढ़ रही है।
इनसेट
एडीएम ने लिया नुकसान का जायजा
एडीएम वित्त एवं राजस्व अमृता सिंह ने बुधवार को सदर तहसील के ग्राम देदौर, चिलौली, डलमऊ तहसील के मधुकरपुर, सुल्तानपुर जाला तथा लालगंज तहसील के गोविंदपुर किलौली व तौधकपुर गांवों का जायजा लिया। उन्होंने खेतों में जाकर गेहूं की फसल के नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को फसल नुकसान पर मदद दिलाने की बात कही। सभी एसडीएम से कहा गया है कि भ्रमणशील रहकर स्थिति पर नजर बनाए रखें तथा राजस्व एवं अन्य संबंधित टीमों को सक्रिय रखें। सभी लेखपालों को भी अपने क्षेत्र में भ्रमण कर क्षति का आंकलन करते हुए आवश्यक कार्रवाई करना सुनिश्चित करें।

इनसेट
बीमित किसान ट्रोल फ्री नंबर पर करें शिकायत
जिला कृषि अधिकारी अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि जिले के 72 हजार किसानों ने फसल का बीमा करा रखा है। फसल नुकसान होने पर बीमित किसान 72 घंटे के अंदर भारत सरकार के ट्रोल फ्री नंबर 14447 पर शिकायत दर्ज करा दें। शिकायत दर्ज कराने पर बीमा कंपनी की ओर से फसल नुकसान का जायजा लेकर मदद दिलाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed