फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The wall collapsed due to rain, the farmer died

Raebareli News: बारिश से गिरी दीवार, किसान की मौत

Tue, 01 Jul 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Tue, 01 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The wall collapsed due to rain, the farmer died
बछरावां क्षेत्र के सेहंगो पश्चिम गांव में गिरी दीवार।
रायबरेली। बछरावां में सोमवार दोपहर बारिश के दौरान दीवार गिरने से एक किसान की मौत हो गई। वह खेत से घर लौट रहे थे। हालांकि, अन्य जगहों पर रिमझिम फुहारों से मौसम खुशगवार रहा। लोगों को उमस से राहत मिली। सोमवार सुबह से ही बदली छाई रही। सुबह 11 बजे से बूंदाबांदी के साथ रिमझिम फुहार गिरती रही। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पंखे और कूलर की हवा ने राहत दी।
विज्ञापन


सोमवार को धूप नहीं निकली और पूरे दिन बारिश का माहौल बना रहा है। झमाझम बारिश नहीं हुई। बछरावां में करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। क्षेत्र के सेहंगो पश्चिम गांव निवासी बैजनाथ (57) बारिश के दौरान दोपहर के समय खेत से लौट रहे थे। वह जैसे ही गांव के महादेव के घर के सामने पहुंचे तभी उनके घर की पक्की दीवार भरभरा कर रास्ते की ओर गिर गई। इसके नीचे बैजनाथ दब गए।
विज्ञापन


आननफानन में ग्रामीणों ने उनको बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। सीएचसी में तैनात चिकित्सक डॉ. प्रभात मिश्र ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्र कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को अधिकतम तापमान 31.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रिकार्ड किया गया। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय है। तेज बारिश की संभावना हुई है। अगले 24 घंटे के दौरान मौसम में परिवर्तन आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed