फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The three boys who threw stones at the Vande Bharat train have been identified

Raebareli News: वंदेभारत पर पत्थर फेंकने वाले तीनों लड़कों की हुई शिनाख्त

Sat, 14 Jun 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 14 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The three boys who threw stones at the Vande Bharat train have been identified
रायबरेली से गुजरती वंदेभारत एक्सप्रेस। फाइल फोटो
रायबरेली। दरियापुर-ऊंचाहार रेलखंड पर रामचंद्रपुर स्टेशन के पास वंदेभारत एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने वाले तीनों लड़कों की शिनाख्त कर ली गई है। इन तीनों की धरपकड़ से लिए आरपीएफ ने ऊंचाहार कोतवाली पुलिस की मदद से शुक्रवार को दबिश भी दी लेकिन तीनों हाथ नहीं आए। इनके पकड़े जाने पर ही पता चल सकेगा कि पत्थर उन्होंने फेंका या फिर किसी और ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन



बुधवार शाम प्रयागराज से गोरखपुर जाने वाली वंदेभारत एक्सप्रेस पर उस समय पथराव हुआ था जब यह ट्रेन ऊंचाहार से रायबरेली की ओर जा रही थी। रामचंद्रपुर स्टेशन के पास पत्थर फेंके गए जिससे तीन कोचों के शीशे टूट गए थे। घटना के समय तीन लड़कों को देखे जाने की बात कही गई थी। घटना के बाद ही रेलवे सुरक्षा बल ने छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


बुधवार शाम रामचंद्रपुर में पूछताछ की गई। बृहस्पतिवार को फिर रामचंद्रपुर व उसके आसपास के गांवों में छानबीन चलती रही। पुलिस की नजर उन तीनों लड़कों पर रही जिन्हें घटना के समय देखा गया था। इसके अलावा उन सभी संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई गई जो ऐसी घटनाओं को अंजाम दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ऊंचाहार आरपीएफ के प्रभारी संतोष कुमार का कहना है कि लगातार हो रही घटनाओं को उच्चाधिकारियों ने गंभीरता से लिया है। जिन तीन लड़कों को देखा गया था, उनकी शिनाख्त कर ली गई है। लगातार दबिश दी जा रही है। पत्थर तीनों लड़कों ने मारा या फिर किसी और ने, यह बात जल्दी उजागर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed