{"_id":"696a964a6c72eb473a033c18","slug":"the-sunshine-was-overshadowed-by-the-melting-people-shivered-raebareli-news-c-101-1-rai1002-149101-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: धूप पर भारी पड़ी गलन, कांपे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: धूप पर भारी पड़ी गलन, कांपे लोग
विज्ञापन
ठंड में स्कूल जाती छात्राएं।
- फोटो : ठंड में स्कूल जाती छात्राएं।
रायबरेली। ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। दिनभर सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर में धूप निकली, लेकिन गलन हावी रही। सुबह के समय घने कोहरे के कारण दृश्यता मात्र पांच मीटर तक सिमट गई थी। ग्रामीण इलाकों में स्थिति और भी गंभीर थी। कोहरे की यह मार किसानों के लिए दोधारी तलवार साबित हो रही है।
कोहरे के कारण आलू और सरसों की फसलों को नुकसान हो रहा है। इससे किसान चिंतित हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में भी ठंड का प्रकोप जारी रह सकता है, जिससे जनजीवन और कृषि कार्य प्रभावित होने की संभावना है।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि पिछले चार दिनों से धूप निकल रही थी। इस कारण रात का तापमान कम हो गया। इसी का नतीजा है कि सर्दी फिर से तेज हो गई है।