{"_id":"69ed18a7ba7a35fb16022565","slug":"the-sun-took-away-the-peace-the-city-boiled-raebareli-news-c-101-1-rai1002-156335-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सूरज ने छीना चैन, उबला शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सूरज ने छीना चैन, उबला शहर
Sun, 26 Apr 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 26 Apr 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
डिग्री कॉलेज रोड पर तेज धूप से बचने के लिए सिर को कपड़ा से ढक कर जातीं छात्राएं।
रायबरेली। गर्म हवा ने शनिवार को लोगों का बेहाल कर दिया। आसमान से आग सी बरसी तो इससे शहर उबल गया। हाल यह रहा कि दोपहर सुबह से लेकर शाम तक गर्मी का सितम जारी रही। दोपहर में लोगों की हिम्मत सड़क पर निकलने की नहीं हुई। गर्मी के सीजन में पहली बार तापमान 44.1 डिग्री पहुंच गया।
शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह सात बजे से धूप ने तेवर दिखाने शुरू किए और सुबह 10 बजे से गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग धूप से बचने के लिए अंगौछा, टोपी और छाता का सहारा लेने को मजबूर हुए। तपिश इतनी अधिक रही कि दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत हुई। हाथ और पैर की अंगुलियां झुलसती महसूस हुईं। धूप में इस कदर तेजी रही कि एक मिनट खड़ा होना मुश्किल रहा।
बच्चों के स्कूल की छुट्टी दोपहर 12:30 बजे हुई तो वह भी लू का सामना करने को मजबूर हुए। छोटे बच्चों के चेहरे तेज धूप में लाल हो गए। लोगों को दोपहर के समय गला तर करने के लिए पानी की ठंडी बोतल और शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ा। गर्म हवा के चलने से गांवों के गलियारे भी दोपहर में सूने पड़े रहे।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा तो न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान में चार डिग्री से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। हवा शुष्क है, इस कारण गर्मी अधिक हो रही है। आने वाले दिनों में गर्म हवा रात में भी चलेगी।
गर्मी ने बाजार पर डाला असर
भीषण गर्मी का असर बाजार पर पड़ रहा है। दुकानदारों का व्यापार गिर गया है। उनका कहना है कि दोपहर से लेकर शाम तक ग्राहक दुकान में नहीं आ रहे हैं। रात को भी थोड़ी खरीद हो रही है। सहालग का समय चल रहा है लेकिन धूप के बीच में लोग सामान की खरीदारी नहीं कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अभी सहालग तो दुकान चल रही है। आने वाले दिनों में सहालग खत्म होने के बाद गर्मी के कारण व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारी नेता राजेश गुप्ता का कहना है कि गर्मी के कारण दुकानदारी कम हो गई है। फुटकर दुकानदारों की दुकान में खरीदारी हो रही है लेकिन होल सेल मार्केट में सन्नाटा है।
पांच दिन के तापमान पर नजर
21 अप्रैल-41.7 डिग्री-- 22.2 डिग्री
22 अप्रैल-42.3 डिग्री-- 23.5 डिग्री
23 अप्रैल-43.1 डिग्री-- 23.2डिग्री
24 अप्रैल-43.5 डिग्री-- 20.6 डिग्री
25 अप्रैल-44.1 डिग्री-- 22.6 डिग्री
विज्ञापन
शनिवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। सुबह सात बजे से धूप ने तेवर दिखाने शुरू किए और सुबह 10 बजे से गर्म हवा ने लोगों को परेशान कर दिया। लोग धूप से बचने के लिए अंगौछा, टोपी और छाता का सहारा लेने को मजबूर हुए। तपिश इतनी अधिक रही कि दोपहिया वाहन चालकों को वाहन चलाने में दिक्कत हुई। हाथ और पैर की अंगुलियां झुलसती महसूस हुईं। धूप में इस कदर तेजी रही कि एक मिनट खड़ा होना मुश्किल रहा।
विज्ञापन
बच्चों के स्कूल की छुट्टी दोपहर 12:30 बजे हुई तो वह भी लू का सामना करने को मजबूर हुए। छोटे बच्चों के चेहरे तेज धूप में लाल हो गए। लोगों को दोपहर के समय गला तर करने के लिए पानी की ठंडी बोतल और शीतल पेय पदार्थों का सहारा लेना पड़ा। गर्म हवा के चलने से गांवों के गलियारे भी दोपहर में सूने पड़े रहे।
विज्ञापन
शनिवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री रहा जो सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक रहा तो न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि तापमान में चार डिग्री से अधिक की बढ़त दर्ज की गई है। हवा शुष्क है, इस कारण गर्मी अधिक हो रही है। आने वाले दिनों में गर्म हवा रात में भी चलेगी।
गर्मी ने बाजार पर डाला असर
भीषण गर्मी का असर बाजार पर पड़ रहा है। दुकानदारों का व्यापार गिर गया है। उनका कहना है कि दोपहर से लेकर शाम तक ग्राहक दुकान में नहीं आ रहे हैं। रात को भी थोड़ी खरीद हो रही है। सहालग का समय चल रहा है लेकिन धूप के बीच में लोग सामान की खरीदारी नहीं कर रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि अभी सहालग तो दुकान चल रही है। आने वाले दिनों में सहालग खत्म होने के बाद गर्मी के कारण व्यापार प्रभावित होगा। व्यापारी नेता राजेश गुप्ता का कहना है कि गर्मी के कारण दुकानदारी कम हो गई है। फुटकर दुकानदारों की दुकान में खरीदारी हो रही है लेकिन होल सेल मार्केट में सन्नाटा है।
पांच दिन के तापमान पर नजर
21 अप्रैल-41.7 डिग्री
22 अप्रैल-42.3 डिग्री
23 अप्रैल-43.1 डिग्री
24 अप्रैल-43.5 डिग्री
25 अप्रैल-44.1 डिग्री