फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The steps of Gokna Ghat got submerged due to the rising water level of Ganga

Raebareli News: गंगा का जलस्तर बढ़ने से गोकना घाट की सीढि़यां डूबीं

Sun, 14 Sep 2025 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
The steps of Gokna Ghat got submerged due to the rising water level of Ganga
धूता गोशाला के सामने खडंजा में भरे पानी से निकलते लोग। - फोटो : धूता गोशाला के सामने खडंजा में भरे पानी से निकलते लोग।
रायबरेली। गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी होने से ऊंचाहार के गोकना गंगा घाट की सीढिय़ां डूब गई हैं। पानी घाट पर बने मकानों व धर्मशालाओं को छूकर बह रहा है। पानी बढ़ने से लोगों में बाढ़ आने का खतरा सता रहा है। वहीं, जलस्तर बढ़ने से अंतिम संस्कार करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

डलमऊ में गंगा का जलस्तर कम हुआ है तो ऊंचाहार में पानी बढ़ रहा है। इससे गोकना घाट की सीढि़यां डूब गई हैं और लोगों को स्नान करने में दिक्कत आ रही है। घाट पर रहने वाले पुरोहित लोगों को एहतियात बरत कर गंगा स्नान करने की अपील कर रहे हैं। सुरक्षा के लिहाज से दो नावों को घाट पर लगाया गया है। वहीं जगतपुर के धूता में पानी बढ़ने से ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई हैं। गोशाला के रास्ते में पानी भरने से लोगों को आने जाने में समस्या हो रही है। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि गंगा के जलस्तर पर नजर रखी जा रही है। पानी बढ़ने पर धूता गोशाला में संरक्षित पशुओं काे दूसरी गोशाला में भेजा जाएगा। उधर, कोईलहा घाट डूबने से लोग स्नान नहीं कर पा रहे हैं। कटरी में बोई फसलें डूबने से किसान परेशान हैं। पं. रामशरण मिश्र इंटर कॉलेज धूता जाने वाले मार्ग में बाढ़ का पानी भरने से छात्राें को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरेनी में गंगा का जलस्तर बढ़ने से पशुओं के चारे का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन


गदागंज क्षेत्र के मिश्रापुर धूता में गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसानों की फैसल डूब गई हैं। पंडित रामशरण मिश्रा इंटर कॉलेज धूता की बच्चों को मुश्किल का सामना करते हुए स्कूल पहुंचना पड़ रहा है। किसान नोखेलाल, देशराज यादव, अरविंद मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, राधेश्याम, गौवदीन, कुंवर पाल, पुत्तन यादव ने बताया कि धान की फसल में भी पानी भर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जलस्तर कम हुआ, परेशानी बढ़ी
डलमऊ। केंद्रीय जल आयोग कार्यालय के अनुसार शनिवार को गंगा के जलस्तर में मामूली कमी दर्ज की गई। जलस्तर 98.850 मीटर दर्ज किया गया। इससे पानी से घिरे गांवों में नई समस्याएं खड़ी हो रही हैं। पानी गंदा हो गया है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। ग्राम अंबहा, बबुरा, जमाल नगर मोहद्दीनपुर, जहांगीराबाद, चकमलिक भीटी व पूरे रेवती सिंह के ग्रामीण रामचरण, जगदेव प्रसाद, महादेव, बालकृष्ण, संतोष कुमार, प्रिंस त्रिवेदी व राजकुमार ने बताया कि गांव की लगभग 500 बीघे से अधिक धन, ज्वार, उड़द व सब्जी की फसलें बाढ़ के पानी से बर्बाद हो गई हैं। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गांवों में बाढ़ जैसे हालात नहीं हैं। पानी कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed