{"_id":"683dfc21b4cca80aa305646b","slug":"the-special-train-made-us-wait-for-five-hours-raebareli-news-c-101-1-slko1034-134359-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: स्पेशल ट्रेन ने कराया पांच घंटे इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: स्पेशल ट्रेन ने कराया पांच घंटे इंतजार
Tue, 03 Jun 2025 01:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
रायबरेली। ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान हैं। तपिश भरी गर्मी के बीच यात्रियों को कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। सोमवार को कटरा से वाराणसी जाने वाली स्पेशल ट्रेन ने भी पांच घंटे इंतजार कराया। यात्री इधर-उधर टहलते रहे। वंदेभारत (अप-डाउन दोनों) लगभग 15 मिनट विलंब से आई।
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल दो घंटे, देहरादून-बनारस जनता मेल डेढ़ घंटे और हावड़ा-अमृतसर पंजाब मेल, बनारस-देहरादून जनता मेल, प्रयागराज-चंडीगढ़ व चंडीगढ़-प्रयागराज ऊंचाहार एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई। प्रयागराज-बरेली एक्सप्रेस, जम्मू तवी-पटना अर्चना एक्सप्रेस, भोपाल-प्रतापगढ़ एक्सप्रेस पौन घंटे, लखनऊ-प्रयागराज पैसेंजर, टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस, प्रयागराज-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस आधे घंटे देर से पहुंची।
रविवार को देर रात नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ढाई घंटे, वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस पौने दो घंटे, प्रयागराज-लखनऊ पैसेंजर सवा घंटे, बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस, कानपुर-प्रतापगढ़ इंटरसिटी एक्सप्रेस एक घंटे, प्रयागराज-सहारनपुर नौचंदी एक्सप्रेस पौन घंटे विलंब से पहुंची।
विज्ञापन
यातायात निरीक्षक राजेश कुमार का कहना है कि सभी ट्रेनें पहले से लेट होने के कारण देर से आई हैं। जिले में किसी ट्रेन का संचालन प्रभावित नहीं हुआ।