फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The son caught two suspects who had defrauded the elderly woman

Raebareli News: बुजुर्ग महिला के साथ टप्पेबाजी करने के दो आरोपियों को बेटे ने पकड़ा

Sat, 27 Dec 2025 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sat, 27 Dec 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
The son caught two suspects who had defrauded the elderly woman
लालगंज। कस्बे के पानी टंकी तिराहे के पास बृहस्पतिवार को चाट विक्रेता ने अपनी बुजुर्ग मां के साथ टप्पेबाजी करने वाले दो संदिग्ध आरोपियों को पहच लिया और दोनों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन


बाईपास रोड स्थित मौर्य नगर बाबा का पुरवा मोहल्ला निवासी छोटू चौरसिया वीरा पासी तिराहे पर चाट की दुकान लगाते हैं। उन्होंने बताया कि 31 अक्तूबर 2025 को बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी मां रामलली चौरसिया से झुमके और अंगूठी लेकर भाग गए थे। घटना की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुई। बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे बाइक सवार दो लोग उनकी दुकान आए और दोनों ने उससे चाट खिलाने के लिए कहा। छोटू को दोनों का हुलिया वायरल फोटो से मिलता-जुलता लगा।
विज्ञापन

शक होने पर उन्होंने मोबाइल में मौजूद सीसीटीवी फुटेज से मिलान किया। उसने दोनों को चाट खिलाई। जब उनमें से एक युवक ने 100 रुपये का नोट दिया तो फुटकर न होने का बहाना बनाकर दुकानदार ने उन्हें रुकने को कहा। इसी दौरान उन्होंने अपनी मां और पत्नी प्रीती को पहचान के लिए बुला लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग महिला का दावा है कि इन्हीं दोनों आरोपियों ने उनके जेवर ले लिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। संतोषजनक जवाब न मिलने पर दोनों को पुलिस कोतवाली ले गई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि दोनों संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed