{"_id":"68bc8b7a2c8b5630dc0963db","slug":"the-soldiers-beat-up-the-dhaba-operator-raebareli-news-c-101-1-slko1031-140407-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: सिपाहियों ने ढाबा संचालक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: सिपाहियों ने ढाबा संचालक को पीटा
Sun, 07 Sep 2025 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 07 Sep 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
डीह। महज ढाबा बंद करने की बात कहने से नाराज दो सिपाहियों ने शुक्रवार रात संचालक की पिटाई कर दी। संचालक को देख लेने तक की धमकी दी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने शनिवार को दोनों सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रकरण की जांच सीओ सलोन यादुवेंद्र बहादुर पाल को सौंपी है।
मचकुरिया मजरे डीह गांव निवासी सतीश सिंह का डीह थाने के पास ढाबा है। रात करीब 10 बजे थाने पर तैनात सिपाही रवि चौधरी व आशू चौधरी खाना खाने के लिए ढाबा पहुंचे थे। संचालक के मुताबिक रात होने के कारण वह ढाबा बंद करने जा रहे थे। इसके बाद भी सिपाहियों को खाना दिया। दोनों सिपाहियों से जल्दी खाना खाने की बात कही तो उन्होंने अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।
विरोध करने पर सिपाहियों ने उनके साथ मारपीट की। फर्जी मामले में फंसाने की धमकी दी। शोरशराबा होने पर आसपास के लोग पहुंचे तो सिपाही ढाबे से चले गए। इधर, किसी व्यक्ति ने मारपीट वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पीडि़त पक्ष ने सिपाहियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है। विभागीय जांच भी कराई जाएगी। सीओ सलोन ने बताया कि प्रकरण की जांच करके जल्दी ही वह रिपोर्ट एसपी को सौपेंगे।