{"_id":"b6ded50429d5aa8e7134431fd182cc96","slug":"the-second-round-of-the-election-campaign-ends-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दौर का चुनाव प्रचार थमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दौर का चुनाव प्रचार थमा
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
इन ब्लॉकों से पोलिंग पार्टिंयां 30 नवंबर को रवाना होंगी। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय से रवाना किए गए वाहन ब्लॉकों में पहुंच गए हैं।
दूसरे चरण में प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के लिए 5,343 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 5,17,988 वोटर करेंगे। पहले चरण का मतदान सकुशल निपटने के बाद अब दूसरे चरण के मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
रविवार शाम पांच बजे दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम गया है। पोलिंग पार्टियों को बूथों तक पहुंचाने के लिए जिला मुख्यालय गोरा बाजार से ब्लॉकों के लिए वाहन रवाना कर दिए गए।
विज्ञापन
जो शाम तक विकासखंड मुख्यालयों पर पहुंच गए। दूसरे चरण के मतदान में प्रधान पद के 1894 और ग्राम पंचायत सदस्य के 3449 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। दूसरे चरण में सबसे ज्यादा वोटर सरेनी ब्लॉक क्षेत्र में हैं।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी शीतला प्रसाद ने बताया कि दूसरे चरण के मतदान के लिए रविवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार थम गया। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
लालगंज, खीरों, सरेनी और डलमऊ ब्लॉकों में वाहन पहुंच गए हैं। सुबह पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना की जाएंगी। दूसरे चरण का मतदान 1 दिसंबर को होगा।