{"_id":"6eb6d46c53de92a6fab02d5400695d97","slug":"the-second-phase-of-the-campaign-ends-the-voting-tomorrow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे चरण का प्रचार थमा, वोटिंग कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे चरण का प्रचार थमा, वोटिंग कल
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
सोमवार को ब्लॉक मुख्यालय से पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगी। चुनाव व्यवस्था को बेहतर करने में अधिकारी और कर्मचारी जुटे हैं।
डीडीसी, बीडीसी चुनाव के दूसरे चरण में मंगलवार को पांच ब्लॉको बछरावां, शिवगढ़, महराजगंज, हरचंदपुर और सतांव क्षेत्र में मतदान होगा। डीडीसी के 196 और बीडीसी के 2066 दावेदार आमने-सामने हैं।
दूसरे चरण का जहां चुनाव प्रचार रविवार शाम थम गया। वहीं सोमवार को पोलिंग पार्टियां मतदान केंद्रों को रवाना करने के लिए अधिकारी व्यवस्था करने में जुटे हैं।
पुलिस लाइंस में रविवार को दूसरे चरण के मतदान को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। प्रेक्षक नरेंद्र प्रसाद पांडेय, डीएम सूर्यपाल गंगवार, एसपी श्रीकांत सिंह की मौजूदगी में बैठक हुई।
विज्ञापन
अधिकारियों ने पुलिस कर्मियों से कहा कि मतदान केंद्र से 200 मीटर पर पर्ची वितरण कराई जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो कार्रवाई की जाए।
साथ ही पर्ची वितरण के स्थान पर एक या दो व्यक्ति के अतिरिक्त किसी प्रकार की भीड़ जमा न होने पाए। प्रचार-प्रसार के लिए चुनाव चिह्न और पोस्टर, बैनर का प्रयोग न किया जाए।
आचार संहिता का कोई उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।