फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The RSS and Narendra Modi are trying to erase Gandhi's ideas: Rahul Gandhi

गांधी जी के विचार मिटाने में लगे संघ और नरेंद्र मोदी : राहुल गांधी

Wed, 21 Jan 2026 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 21 Jan 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
The RSS and Narendra Modi are trying to erase Gandhi's ideas: Rahul Gandhi
रायबरेली।
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मंगलवार को अपने गढ़ में मोदी सरकार पर खूब बरसे। कहा कि आरएसएस और नरेंद्र मोदी आंबेडकर, संविधान व गांधी जी की सोच मिटाना चाहते हैं। आजादी से पहले जैसा हिंदुस्तान था, वैसा ही आज फिर बन गया है। किसानों की जमीनें छीनी जा रही हैं। योजना और उनका पैसा अदाणी व अंबानी को दिया जा रहा है। आपकी जमीन भी उनके हवाले की जा रही है। ऐसे में आप भुखमरी की ओर खड़े दिख रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों की सरकार है। यह किसानों और मजदूरों की सरकार नहीं है। इस देश को अदाणी और अंबानी की सरकार से कोई फायदा नहीं होने वाला है। मनरेगा के मजदूरों को घबराना नहीं है।
विज्ञापन

कांग्रेस पार्टी आपके साथ खड़ी है। हम केंद्र सरकार की साजिश को सफल नहीं होने देंगे। राहुल गांधी ने कहा कि मनरेगा को मिटाने की जो कोशिश हो रही है, उसके खिलाफ पूरे देश में पार्टी लड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल गांधी ने अपने एक दिवसीय दौरे पर मंगलवार सुबह पहले भुएमऊ गेस्ट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों व आम जनता से मुलाकात की। यहीं पर सांसद निधि से कराए गए 2.61 करोड़ के 31 कार्यों का लोकार्पण और 50.39 लाख रुपये के आठ कार्यों का शिलान्यास किया।
आईटीआई कॉलोनी स्थित राजीव गांधी स्टेडियम में आयोजित रायबरेली प्रीमियर लीग टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया। नगर पालिकाध्यक्ष शत्रोहन सोनकर के आनंद नगर स्थित घर पहुंचकर दामाद ओम प्रकाश सोनकर व बेटी पूर्णिमा को आशीर्वाद दिया। दोनों की हाल में ही शादी हुई है।

------------------------
गरीबों को भूखा मारना चाहती है सरकार : राहुल
उमरन गांव में आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी मोदी सरकार पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा हमारी तीन बार की सरकार में मनरेगा का जो कांसेप्ट था, उसमें पंचायतों को जिम्मेदारी देने की बात थी। उनको आर्थिक जिम्मेदारी देने की बात थी। हमारा लक्ष्य था कि हिंदुस्तान के जो गरीब लोग हैं, उनको काम मिले। बेहतर मानदेय मिले। नरेंद्र मोदी यह नहीं चाहते हैं। वह पावर को अपने हाथों में लेना चाहते हैं और ब्यूरोक्रेसी के हाथों में डालना चाहते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी गरीबों को भूखा मारना चाहते हैं। मुख्य बात यह नहीं है कि मनरेगा का नाम बदला गया है, लेकिन नाम बदल कर गांधी जी का अपमान जरूर किया गया है। कांग्रेस पूरे देश में मनरेगा को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed