फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The roof of the house collapsed from Rain, the girl's death

बारिश से ढही घर की छत, बालिका की मौत

Mon, 01 Aug 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Mon, 01 Aug 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed from Rain, the girl's death
रायबरेली में सोमवार को मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव में बारिश होने गिरी मकान की छत, जिसमें दबने से एक बच्ची की हुई मौत। - फोटो : अमर उजाला
मिल एरिया थाना क्षेत्र में रविवार रात बारिश के चलते हुई सीलन से कच्ची छत ढह गई। मलबे में दबकर बालिका की मौत हो गई। जबकि उसकी मां-बहन और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ, जब सभी कमरे के अंदर सो रहे थे।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने आनन-फानन मलबा हटाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। घायलों को सीएचसी अमावां में भर्ती कराया गया। पुलिस ने जांच के बाद शव  पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिल एरिया थाना क्षेत्र के उमरा गांव निवासी गुड्डी रात में बच्चों के साथ कमरे के अंदर सो रही थी। कमरे की दीवारें पक्की ईंट की बनी हैं, लेकिन छत कच्ची थी।
विज्ञापन


रात में बारिश हो रही थी। इससे सीलन आ गई थी। देर रात अचानक कच्ची छत भरभराकर ढह गई। इससे कमरे के नीचे सो रही गुड्डी समेत उसके बच्चे मलबे में दब गए। रात के वक्त तेज धमाके के साथ छत ढहने की आवाज से आसपास के लोगों की नींद खुल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला और गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने  शिवांशी (7) को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी मां गुड्डी (40), बहन शिवानी (10), भाई सचिन (6) को गंभीर हालत में भर्ती कराया गया। थानेदार अशोक सिंह का कहना है कि कच्ची छत ढहने से बालिका की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed