{"_id":"69975fe6fce881e21b09c96a","slug":"the-road-was-blocked-by-placing-the-body-of-a-youth-and-a-scuffle-broke-out-with-the-police-raebareli-news-c-101-1-slko1031-151550-2026-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: युवक का शव रखकर मार्ग किया जाम, पुलिस से हाथापाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: युवक का शव रखकर मार्ग किया जाम, पुलिस से हाथापाई
Fri, 20 Feb 2026 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
सलोन कस्बे में बृहस्पतिवार को युवक की मौत के बाद सड़क पर हंगामा करते ग्रामीण।
सलोन। पूरे गोसाई मजरे ममुनी निवासी मोहित (28) की मौत के मामले को लेकर परिजनों व लोगों का आक्रोश बृहस्पतिवार को सड़क तक पहुंच गया। लोगों ने युवक का शव चारपाई पर रखकर ऊंचाहार-सलोन मार्ग जाम कर दिया। इस दौरान पुलिस और लोगों के बीच हाथापाई हुई।
परिजन सरकारी नौकरी समेत अन्य मदद दिलाने और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया तो लोग और आक्रोशित हो गए। हालात ये रहे कि पुलिसकर्मियों को धक्का देकर शव लेकर लोग भागते रहे। सरकारी मदद दिलाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के भरोसे पर दो घंटे बाद जाम खुला।
गांव निवासी मोहित (28) पुत्र गेंदालाल बीते 12 फरवरी को बाइक से अपनी ससुराल जाने के लिए घर से निकले थे। मंगलवार देर शाम जगतपुर थाना क्षेत्र के सलोन मार्ग पर दौलतपुर गांव के पास पानी भरे गड्ढे में मोहित का शव मिला था। मृतक की पत्नी सपना की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही शोभित, फूलराज, मिथुन, शिवसेवक का पुरवा मजरे ममुनी गांव निवासी शिवा और जगतपुर थाना क्षेत्र के विष्णु नगर निवासी गौतम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन
दोपहर करीब 12 बजे परिजन व क्षेत्रीय लोग शव चारपाई पर रखकर सलोन-ऊंचाहार मार्ग पहुंचे। इस दौरान सभी ने रोड जाम कर दिया। परिजन सरकारी नौकरी, भूमि, सरकारी आवास दिलाने और तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। सलोन के अलावा डीह, नसीराबाद थाने की पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शांत कराने का प्रयास किया तो परिजन मांगों को पूरा करने की मांग करते रहे। इस दौरान पुलिसकर्मियों व लोगों के बीच हाथापाई की भी हुई। गुस्साए लोगों ने जमकर हंगामा किया। इससे सड़क के दोनों तरफ का आवागमन भी बाधित हो गया।
पत्नी सपना का आरोप था कि पति के लापता होने पर खोजबीन के लिए पुलिस से जब मदद मांगी गई तो उसे कोतवाली में तैनात दरोगा ने गालीगलौज करते हुए भगा दिया। करीब दो बजे एसडीएम सलोन चंद्रप्रकाश और सीओ यादुवेंद्र बहादुर पाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों की मांगों को पूरा कराने का भरोसा देकर जाम खोलवाया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया। सीओ ने बताया कि युवक की हत्या के मामले में नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्हें जेल भेजा जाएगा।
पोस्टमार्टम में पानी में डूबने से हुई थी मौत
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोहित की मौत की वजह पानी में डूबने से बताई गई है। जगतपुर थाना प्रभारी पंकज कुमार त्यागी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण पानी में डूबना पाया गया है। सलोन पुलिस घटना की जांच कर रही है।