फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The recommendation to stop salary showed its effect, ranking improved

Raebareli News: वेतन रोकने की संस्तुति का दिखा असर, सुधरी रैंकिंग

Sun, 07 Sep 2025 01:30 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 07 Sep 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
The recommendation to stop salary showed its effect, ranking improved
सलोन (रायबरेली)। जन शिकायतों के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर एसडीएम ने खुद के साथ अधिनस्थों का वेतन रोकने की संस्तुति की थी। इसका असर यह हुआ कि जुलाई में प्रदेश स्तर की रैंकिंग सूची में सलोन को आईजीआरएस के निस्तारण में 127वीं रैंक मिली है। वहीं जिले की रैंकिंग में भी तहसील दूसरे स्थान पर है।
विज्ञापन


सलोन तहसील में अप्रैल से जून तक आईजीआरएस की शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही हो रही थी। इस कारण जून में रैंकिंग गिर गई थी और प्रदेश की सूची में सलोन को 274वीं रैंक मिली थी। एसडीएम चंद्र प्रकाश ने लापरवाह अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ खुद का वेतन रैंकिंग में सुधार होने तक रोकने की संस्तुति दी थी।
विज्ञापन


आईजीआरएस प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए नायब तहसीलदार को नोडल अधिकारी नियुक्त करके निर्देश दिया था कि वह हर दिन प्राप्त शिकायतों की समीक्षा करके कार्रवाई करेंगे। इस सख्ती का असर यह रहा कि जुलाई की रैंक में प्रदर्शन सुधार आया है। रैंकिंग बढ़ने से एसडीएम ने जुलाई का वेतन बहाल करने का निर्देश दिया है। उपजिलाधिकारी चंद्रप्रकाश ने बताया कि लापरवाह कर्मचारियों को चिह्नित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed