{"_id":"5f78bcea8ebc3e67a0335310","slug":"the-python-entered-in-the-parked-car-raibaraily-news-lko543384851","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरम्मत के लिए खड़ी कार में घुसा अजगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरम्मत के लिए खड़ी कार में घुसा अजगर
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। थाना क्षेत्र भदोखर में शनिवार को दो जगह अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। वन विभाग की टीम ने दोनों अजगरों को जंगल में छोड़वा दिया। मुंशीगंज बाईपास पर अचानक एक अजगर निकल गया। ग्रामीण की सूचना पर जब तक वन विभाग की टीम पहुंचती, अजगर करीब ही मरम्मत के लिए खड़ी कार के इंजन में घुस गया।
वन क्षेत्राधिकारी प्रभुदयाल, फारेस्टर अजय कुमार सक्सेना, वन रक्षक आशीष यादव ने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को बाहर निकाला। वन कर्मियों ने बताया कि अजगर की लंबाई करीब छह फीट व वजन 15 किलोग्राम है। इसी तरह देदानी गांव के बाहर एक अजगर मोर का शिकार करने की फिराक में था। तब तक उधर से निकल रहे ग्रामीणों की नजर उस पर पड़ी।
सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि देदानी में मिला अजगर करीब 12 फीट का है जिसका वजन 20 किलोग्राम के आसपास है। दोनों अजगरों को भदोखर के जंगल में छोड़वा दिया गया है।