{"_id":"690d028cc81e158d3300b890","slug":"the-process-of-setting-up-centres-for-board-exams-has-begun-raebareli-news-c-101-1-slko1034-144294-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू
Fri, 07 Nov 2025 01:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की 2026 में होने वाली हाईस्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए केंद्र बनाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। यूपी बोर्ड ने परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है, जिससे बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में तेजी आ गई है। बोर्ड परीक्षाएं 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलेंगी।
परीक्षा केंद्र बनाने के लिए सभी विद्यालयों से भौतिक संसाधनों समेत पूरा ब्योरा पोर्टल पर अपलोड करने के लिए कहा गया है, ताकि उनका परीक्षण कराया जा सके। परीक्षण कराने के लिए तहसील स्तर पर कमेटियां बनाई जाने लगी हैं। परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में आदेश आने के बाद से प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। जैसे ही परीक्षा कार्यक्रम घोषित हुआ, इसमें तेजी आ गई है।
जिले में संचालित 352 माध्यमिक विद्यालयों से कहा गया है कि वे अपने स्कूल-कॉलेजों में उपलब्ध भौतिक संसाधनों, विविध सुविधाओं एवं सूचनाओं का ब्योरा हर हाल में 10 नवंबर तक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दें। इन सभी जानकारी और जियो लोकेशन का भौतिक सत्यापन तहसील स्तरीय कमेटी से कराया जाएगा। इन कमेटियों का गठन जिलाधिकारी को करना है।
विज्ञापन
संबंधित तहसीलों के उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में चार सदस्यीय तहसील स्तरीय कमेटी बनेगी। तहसील स्तरीय कमेटियां 17 नवंबर तक सत्यापन कर अपनी रिपोर्ट देंगी, जिनकी आख्या 24 नवंबर तक अपलोड करनी होगी।
केंद्रों की अनंतिम सूची 27 नवंबर को आएगी
परीक्षा केंद्रों का निर्धारण ऑनलाइन किया जाएगा। इसीलिए स्कूल-कॉलेजों का ब्योरा अपलोड कराने के साथ उनका सत्यापन कराया जाना है। परीक्षार्थी आवंटन सहित परीक्षा केंद्रों की अनंतिम सूची 27 नवंबर को आएगी। इसमें कोई खामी होगी तो इस संबंध में आपत्तियां और प्रत्यावेदन मांगे जाएंगे। आपत्तियां और प्रत्यावेदन देने की समय सीमा 4 दिसंबर निर्धारित की गई है, जिनका निस्तारण करते हुए 11 दिसंबर तक आख्या देनी होगी। इसके बाद फिर परीक्षा केंद्रों की सूची 17 दिसंबर को जारी होगी। यदि कोई आपत्ति होगी तो एक मौका और दिया जाएगा। अंतिम रूप से परीक्षा केंद्रों का निर्धारण 30 दिसंबर तक कर दिया जाएगा। परीक्षार्थियों की संख्या लगभग 70 हजार होगी। सही आंकड़ें 27 नवंबर को सामने आएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह का कहना है कि परीक्षा केंद्र निर्धारण के संबंध में मिले दिशा निर्देशों के अनुरूप काम कराया जा रहा है।