{"_id":"e00a59d7141c5fad43a7e3da497b621c","slug":"the-physical-and-mental-development-of-the-game-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल से होता शारीरिक व मानसिक विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल से होता शारीरिक व मानसिक विकास
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एफजी पॉलीटेक्निक में बुधवार को 23वीं राज्य स्तरीय पॉलीटेक्निक खेलकूद, वाद-विवाद और सांस्कृतिक प्रतियोगिता हुई। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा मुकुल सिंहल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी बेहद जरूरी है। इससे शारीरिक और मानसिक विकास होता है।
छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। चारों क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने समूह नृत्य और एकल नृत्य प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथि ने ध्वजारोहण और टीमों का निरीक्षण किया।
एनसीसी कैडेट ने मुख्य अतिथि को सलामी देते हुए मार्च पास्ट का नेतृत्व किया। छात्रा अंजू यादव ने मसाल को लेकर मैदान का चक्कर लगाया। सभी ने अनेकता में एकता के प्रतीक रंग बिरंगे गुब्बारे व शांति के प्रतीक कबूतर उड़ाए।
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ की छात्रा अंजू यादव ने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि ने एफजी पॉलीटेक्निक अध्यक्ष सुनीता चौहान को प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि का निदेशक प्राविधिक शिक्षा ओपी वर्मा ने स्वागत किया। वहीं अतिथि अपर निदेशक आरसी राजपूत, संयुक्त निदेशक मध्य क्षेत्र मनोज कुमार ने संयुक्त निदेशक पूर्वी क्षेत्र शैलेंद्र प्रताप चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद का प्रधानाचार्य आरपी शर्मा ने स्वागत किया।
इस मौके पर यूसी काला, सुषमा पाठक, पीएल श्रीवास्तव, विनोद कुमार, रेनू भट्ट आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग 800 मीटर फाइनल दौड़ हुई।
इसमें राजकीय पॉलीटेक्निक कानपुर के रमन वर्मा प्रथम, राजकीय पॉलीटेक्निक बंदायू के उमेश द्विवेदी द्वितीय, एसजीएसजे पॉलीटेक्निक खुर्जा के आकाश मौर्या तृतीय स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग राजकीय पॉलीटेक्निक गोंडा की नीतू यादव प्रथम, कानपुर की किरन कटियार द्वितीय और जहॉगीराबाद की भारती तृतीय स्थान पर रहीं। विजयी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर उत्साहवर्धन किया।