{"_id":"620bf785d0500138657332bb","slug":"the-pair-of-two-boys-of-up-got-disfigured-after-the-second-phase-dinesh-sharma-raibaraily-news-lko617985827","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी के दो लड़कों की जोड़ी दूसरे चरण के बाद मुरछा गई-दिनेश शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के दो लड़कों की जोड़ी दूसरे चरण के बाद मुरछा गई-दिनेश शर्मा
विज्ञापन
रायबरेली-हरचंदपुर। उप मुख्यमंत्री डॉ.दिनेश शर्मा मंगलवार को हरचंदपुर और सदर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर खूब बरसे।
हरचंदपुर विधानसभा क्षेत्र में अंचलेश्वर मंदिर परिसर के मैदान में आयोजित जनसभा में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम दो-हमारे दो का नारा पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने दिया था।
आज केवल दो ही रह गए हैं और अबकी बार एक ही रह जाएगा। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि यूपी के दो लड़कों की जोड़ी पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और जयंत चौधरी पश्चिम के दूसरे चरण के चुनाव को देखकर मुरझा गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार में 700 दंग हुए थे। योगी सरकार में एक भी दंगा नहीं हुआ। जो लोग समाजवादी पार्टी का ढिंढोरा पीटते हैं, वह यह नहीं जानते कि जो लोग अपने परिवार को नहीं जोड़ पाए, वह समाजवादी कैसे हो सकते हैं और कहते हैं कि बच्चों से गलतियां हो जाती हैं।
डिप्टी सीएम ने कहा कि भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे स्व. कल्याण सिंह का हरचंदपुर विधानसभा सीट पर कमल खिलाने का सपना उनके जीवनकाल में अधूरा रह गया था, जो इस बार हरचंदपुर की जनता पूरा करने जा रही है। डिप्टी सीएम ने कहा कि ब्राह्मण होने के नाते मैं आपसे दक्षिणा मांगने आया हूं।
दक्षिणा के तौर पर लोकतंत्र के इस महायज्ञ में वोट की आहुति देकर अपना संकल्प पूरा करें। उन्होंने हरचंदपुर सीट से भाजपा प्रत्याशी राकेश सिंह को जीताने की अपील की।
सदर विधानसभा क्षेत्र में शहर के गांधी नगर में हुई जनसभा में डिप्टी सीएम ने कहा कि योगी सरकार में गुंडा, माफिया जेल पहुंच गए। कुछ ने तो यूपी छोड़ दिया। अपराधियों के घरों पर बुलडोजर गरज रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास तेजी के साथ हुुआ।
उन्होंने सदर सीट से भाजपा प्रत्याशी अदिति सिंह को चुनाव जिताने का आह्वान किया और कहा कि अदिति पढ़ी लिखी हैं। उन्हें जनता की बहुत फिक्र रहती है। उनकी सोच राष्ट्रवादी है।