फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The names of 604 voters, including the head, were deleted

Raebareli News: प्रधान समेत 604 वोटरों के उड़ा दिए नाम

Thu, 25 Dec 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Thu, 25 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
The names of 604 voters, including the head, were deleted
डीह। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव-2026 की अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशित होने के बाद गांवों में गहमागहमी बढ़ गई है। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत घाटमपुर के प्रधान राज कुमार सिंह समेत 604 वोटरों के नाम उड़ा दिए गए। बुधवार को पोल खुलने के बाद ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


प्रधान ने अपना नाम विलोपित सूची में देखने के बाद ब्लॉक मुख्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। ग्राम पंचायत में 945 वोटरों में अब मात्र 341 वोटर ही शेष बचे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद खंड विकास अधिकारी ने भी जांच शुरू करा दी है। ब्लॉक मुख्यालय पर गत मंगलवार को अनंतिम मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को घाटमपुर गांव के लोग सूची को देखने के लिए ब्लॉक पहुंचे तो एक-एक करके सभी के नाम विलोपित सूची में मिले। सूचना पर प्रधान राज कुमार सिंह ने ब्लॉक पहुंचकर सूची को देखा तो स्वयं के साथ पत्नी पूजा सिंह भी वोटर लिस्ट से बाहर मिलीं। 945 वोटरों में 604 वोटरों के नाम विलोपित सूची में शामिल होने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई। आरोप लगाया कि बीएलओ ने जानबूझकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण में गड़बड़ी की। प्रधान व ग्रामीणों ने बीडीओ से शिकायत करके बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन



ब्लॉक लेबल ऑफीसर की सफाई
बीएलओ राहुल सिंह का कहना है कि ग्राम पंचायत में वार्ड संख्या के आधार पर वोटरों के नाम नहीं थे। एप में मतदाता का वार्ड बदलने का विकल्प नहीं था। वार्ड का निर्धारण कर नाम विलोपित कर दोबारा जोड़े गए, जिसकी वजह से वोटरों के नाम विलोपित सूची में शामिल हो गए। पुनरीक्षण के काम में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed