फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The miscreants looted a bag full of one and a half lakh rupees

Raebareli News: बदमाशों ने डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूटा

Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 28 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
The miscreants looted a bag full of one and a half lakh rupees
लालगंज (रायबरेली)। बेहटा चौराहा स्थित हनुमान मंदिर के पास चिक मंडी रोड पर रविवार शाम को बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मैदेमऊ गांव निवासी अमर बहादुर सिंह के बेटे सुधांशु उर्फ हनी का तिलकोत्सव बेहटा चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस में हो रहा था। इसी दौरान कार्यक्रम में मौजूद पुरोहित के कहने पर अमर बहादुर सिंह कपूर लेने गेस्ट हाउस से बाहर निकले।
विज्ञापन


जैसे ही वह पास की दुकान की ओर बढ़े, पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने बैग छीन लिया और फरार हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। पीड़ित का दावा है कि बैग में डेढ़ लाख से अधिक रुपए रखे थे। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed