{"_id":"68e565153e0fc6a9ba08080c","slug":"the-miscreants-beat-up-the-tractor-driver-and-the-owner-raebareli-news-c-101-1-rai1002-142469-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: दबंगों ने ट्रैक्टर चालक और मालिक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: दबंगों ने ट्रैक्टर चालक और मालिक को पीटा
Wed, 08 Oct 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार रात दबंगों ने लोहे की राॅड और धारदार हथियार से हमला करके ट्रैक्टर चालक और मालिक को घायल कर दिया। आरोप है कि दबंगों ने चालक से नकदी और सोने की चेन छीन ली। घायल मालिक और चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंगलवार की शाम घटना की तहरीर थाने में दी गई।
हरचंदपुर थाना क्षेत्र के लाखन सिंह का पुरवा मजरे बरगदहा गांव निवासी गौरव सिंह के मुताबिक कठवारा निवासी संदीप उनका ट्रैक्टर चलाता है। रात नौ बजे संदीप ट्रैक्टर लेकर शहर जा रहा था। कठवारा गांव के पास 10 से 12 लोगों ने रोका और फिर लोहे की राड व धारदार हथियार से हमला कर दिया।
जानकारी पर पहुंचा तो मेरे साथ भी मारपीट की गई। घटना में गौरव सिंह को गंभीर चोटें आई हैं। हमलावरों ने चालक से पांच हजार रुपये और सोने की चेन छीनी है। हरचंदपुर थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है।