फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The lover had killed the woman by hitting her with a stick

Raebareli News: प्रेमी ने बांका मारकर की थी महिला की हत्या

Fri, 07 Nov 2025 01:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 07 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
The lover had killed the woman by hitting her with a stick
बछरावां। समोधा गांव की रहने वाली सोनी (26) की हत्या उसके प्रेमी ने ही की थी। इसका खुलासा पुलिस ने बृहस्पतिवार को किया। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसने जुर्म भी कबूल लिया है। महिला की हत्या बांके से ताबड़ताड़ वार कर की गई थी और उसका सिर भी बांके से काट दिया गया था।
विज्ञापन


हत्या का कारण केवल इतना था कि आरोपी महिला को मिलने के लिए बुला रहा था और वह नहीं जा रही थी। आरोपी को शक था कि उसके संबंध किसी और से हो गए हैं। हालांकि शव मिलने के बाद मृतका की मां ने उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अब प्रेमी के हत्यारोपी होने से केस पूरी तरह से बदल गया हैै।
विज्ञापन


26 अक्तूबर का दोपहर को समोधा गांव की सोनी लापता हो गई थी। परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बुधवार सुबह सोनी का क्षत विक्षत शव चूरुवा पश्चिम बाईपास मार्ग के किनारे खेत में मिला था। धड़ 40 मीटर दूर पड़ा था और शव भी सड़ गया था। इस कारण काफी देर तक शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में सोनी की मां कुसुमा देवी ने पायल देखकर बेटी की पहचान की थी। इस हत्याकांड में कुसुमा देवी ने सोनी के पति गुरु प्रसाद पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। हालांकि सोनी काफी समय से पति से अलग मायके में रह रही थी। केस हिस्ट्री समझने के बाद जब पुलिस ने विभिन्न बिंदुओं को खंगालना शुरू किया और सिक्का खेड़ा गांव के रहने वाले राजू पासी पर शक की सुई गई और पुलिस ने उसे बृहस्पतिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

राजू के मुताबिक 26 अक्तूबर को उसी के बुलावे पर जैसे ही सोनी उससे मिलने के लिए खेत पर आई, उसने बांके से उस पर कई वार किए और सिर काटकर अलग कर दिया। राजू ने सोनी के दोनों हाथ भी काट दिए थे। सीओ प्रदीप कुमार ने बताया कि सोनी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में धारदार हथियार से हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है।

करवा चौैथ पर पति से मिलने गई थी सोनी
सोनी की शादी आठ साल पहले इचौली गांव के गुरु प्रसाद से हुई थी। गुरु प्रसाद मजदूरी करता है। पति-पत्नी के बीच संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। इसी कारण सोनी मायके में ही बच्चों के साथ रहती थी। करवा चौथ पर वह पति से मिलने इचौली गांव गई थी। उसके बाद फिर वह मायके आ गई थी।


मां को याद कर बेटी व बेटा हो रहे बेहोश
सोनी की मौत ने उसके बच्चों को बेहाल कर दिया है। दोनों बच्चों को अभी इस बात का भान नहीं है कि उनकी मां इस दुनिया में नहीं है। 8 वर्षीय बेटी आरती वह 5 वर्षीय बेटा कृष्णा रोते-रोते बेहोश हो जाते हैं। बृहस्पतिवार को सगे संबंधी बच्चों को सांत्वना देते रहे कि जल्द ही उसकी मां वापस आएगी। दोनों बच्चे मां को जल्द वापस लाने की गुहार लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed