{"_id":"68b4a35c61e7bd46990daf5b","slug":"the-length-of-the-railway-track-will-increase-in-laxmanpur-raebareli-news-c-101-1-slko1034-140011-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: लक्ष्मणपुर में बढ़ेगी रेलवे ट्रैक की लंबाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: लक्ष्मणपुर में बढ़ेगी रेलवे ट्रैक की लंबाई
Mon, 01 Sep 2025 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली में रविवार को लक्ष्मणपुर स्टेशन पर दोनों रेलवे ट्रैक।
रायबरेली। लखनऊ-प्रयागराज रेलमार्ग पर ऊंचाहार और रायबरेली स्टेशनों के बीच सिंगल रेल लाइन है, जिससे एक साथ दो ट्रेनों को दौड़ाया जाना संभव नहीं होता है। बीच के स्टेशनों पर भी इतनी जगह नहीं रहती कि ज्यादा कोच वाली दो ट्रेनों को पास करा सकें। ऐसे में किसी न किसी ट्रेन को देर तक रोकना पड़ता है। इस समस्या का हल निकालने की तैयारी है।
रायबरेली-ऊंचाहार के मध्य स्थित लक्ष्मणपुर स्टेशन पर रेलवे ट्रैक की लंबाई बढ़ाई जाएगी। इससे दो ट्रेनों को अलग-अलग ट्रैक पर रोक कर पास कराने में आसानी होगी। रायबरेली और ऊंचाहार के मध्य करीब 30 किमी दूरी है। अगर कोई ट्रेन रायबरेली से दौड़ा दी गई है तो ऊंचाहार से दूसरी ट्रेन को रवाना करना संभव नहीं होता है। वजह यह कि सिंगल रेलवे ट्रैक होने से ट्रेनों को पास नहीं कराया जा सकता है। ऐसे में किसी न किसी एक ट्रेन को रायबरेली या ऊंचाहार में रोकना पड़ता है।
रायबेली और ऊंचाहार स्टेशनों के बीच लक्ष्मणपुर स्टेशन तो है, लेकिन यहां पर भी पर्याप्त जगह नहीं है। कम बोगियों वाली गाड़ियों जैसे पैसेंजर ट्रेनों को लक्ष्मणपुर में लूप लाइन (दूसरे ट्रैक) पर रोक कर दूसरी ट्रेन पास करा सकते हैं, लेकिन ज्यादा बोगियों वाली ट्रेनें पास नहीं हो सकती हैं।
विज्ञापन
लक्ष्मणपुर स्टेशन पर दो रेलवे ट्रैक है, जिसमें लाइन नंबर एक की लंबाई 501 मीटर व लाइन नंबर दो की लंबाई 478 मीटर है। अब इन्हीं दोनों लाइनों की लंबाई बढ़ाने की योजना है। यानी कि दोनों रेल लाइनों की लंबाई 700 मीटर करने की योजना है, जिस पर जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
इससे ज्यादा बोगियों वाली ट्रेनें भी अलग-अलग लाइनों से पास करा सकेंगे। ऐसे में किसी भी ट्रेन को रायबरेली या ऊंचाहार में ज्यादा देर तक नहीं रोकना पड़ेगा। यातायात निरीक्षक बाल मुकुंद ने बताया कि ट्रेनें पास कराने की दिक्कत को देखते हुए लक्ष्मणपुर में ट्रैक की लंबाई बढ़ाई जाएगी।