फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The lack of engine loaded freight trains stood two days

इंजन की कमी से दो दिन खड़ी रहीं लोडेड मालगाड़ियां

Sun, 20 Mar 2016 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली
अमर उजाला ब्यूरो/ रायबरेली Updated Sun, 20 Mar 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
The lack of engine loaded freight trains stood two days
रायबरेली में रविवार को इंजन के अभाव में प्लेटफॉर्म पर खड़ी मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
व्यापारियों का माल समय से गतंव्य स्थान तक पहुंचाने का दावा करने वाला रेलवे फिलहाल इंजनों की कमी से जूझ रहा है। सोचने में यह थोड़ा अटपटा जरूर रहता है, लेकिन है पूरी तरह से सच।
विज्ञापन


जिले के तीन रेलवे यार्डों में पांच लोडेड मालगाड़ियां सिर्फ दो दिन तक इसलिए खड़ी रही कि उन्हें ले जाने के लिए कोई इंजन नहीं मिल सका। रविवार को मामला उजागर होने पर आनन-फानन रेलवे ने लखनऊ से इंजन मंगाकर इन सभी गाड़ियों को रवाना किया।
विज्ञापन


इन मालगाड़ियों में किसी में सीमेंट तो तो किसी में कोयला लदा था। रायबरेली रेलवे स्टेशन पर तीन, जायस रेलवे स्टेशन और रूपामऊ रेलवे स्टेशन स्थित यार्ड में एक-एक लोडेड मालगाड़ियां दो दिन तक रेल ट्रैक पर खड़ी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन मालगाड़ियों में सीमेंट और कोयला लदा था। इनमें किसी को मोहनलालगंज तो किसी को प्रतापगढ़ जाना था। बताते हैं कि इन मालगाड़ियों के इंजन खराब हो गए थे। रविवार को मामला उजागर होने पर रेलवे अफसरों में हड़कंप मच गया।

अफसरों ने आनन-फानन लखनऊ से इंजनों की व्यवस्था करके मालगाड़ियों को गतंव्य के लिए रवाना किया। यातायात निरीक्षक परवेज अहमद ने बताया कि इंजन की कमी के कारण मालगाड़ियों का ठहराव हुआ था। इंजन की व्यवस्था करके सभी मालगाड़ियों को गतंव्य स्थान रवाना कर दिया गया है।

कौन सी मालगाड़ी कहां जानी थी और कहां से आई थी, इस बाबत जब रेलवे अफसरों से जानकारी मांगी गई तो उनका जवाब टाल मटोल भरा रहा। उनका कहना था कि मालगाड़ियां इंजन खराब होेने के कारण रुकी थीं। उन्हें अब रवाना कर दिया गया है।


आरपीएफ प्रभारी प्रताप सिंह नेगी का कहना है कि इंजन की कमी के कारण मालगाड़ियां यार्ड में खड़ी थी। इंजन की व्यवस्था होने के बाद इन्हें गतंव्य को रवाना तक दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed