फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The JE who went to cut the line was chased with a stick

Raebareli News: लाइन काटने गए जेई को लाठी लेकर दौड़ाया

Sun, 06 Jul 2025 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Sun, 06 Jul 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
The JE who went to cut the line was chased with a stick
भदोखर थाना क्षेत्र के भुएमऊ ​स्थित एक भट्ठे पर केबल उतारता संविदा कर्मी।
रायबरेली। भदोखर क्षेत्र के भुएमऊ में शनिवार को अवैध तरीके से बिछाई गई बिजली की लाइन को काटने के लिए गए अवर अभियंता (जेई) व संविदा कर्मियों को भट्ठा संचालक ने लाठी लेकर दौड़ा लिया। खंभाें से उतारी गई केबल भी छीन ली। दोबारा आने पर जान से मार डालने की धमकी दी। अवर अभियंता ने मामले की तहरीर भदोखर थाने में दी है।
विज्ञापन


भुएमऊ उपकेंद्र के अवर अभियंता अमन सिंह ने तहरीर में बताया कि भुएमऊ के एक भट्ठा संचालक ने चार महीने पहले भट्ठे के लिए काॅमर्शियल कनेक्शन लिया था। संचालक ने गुपचुप तरीके से भट्ठे का मीटर उखाड़कर 100 मीटर दूर अपने बगीचे में लगा लिया। यही नहीं अवैध तरीके से दो खंभे लगवा लिए। विभाग से इसका कोई प्रस्ताव भी नहीं बनवाया गया।
विज्ञापन


बागवानी में पेड़-पौधों की सिंचाई करने के लिए सबमर्सिबल पंप चलाया जा रहा था। जानकारी होने पर टीजी 2 लवकेश गौड़, संविदाकर्मी देवीदीन, सोनू व निशांत श्रीवास्तव के साथ छापा मारा। अवैध तरीके से बनाई गई लाइन का केबल उतरवा लिया। जानकारी पर भट्ठा संचालक अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अवर अभियंता व स्टाफ के साथ अभद्रता की। सरकारी दस्तावेज छीनकर फेंक दिए। गाली गलौज करते हुए केबल छीन लिया और जानमाल की धमकी दी। भदोखर थानेदार दयानंद तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed