फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The humidity made life miserable, people were drenched in sweat

Raebareli News: उमस ने किया बेहाल, पसीने से तरबतर रहे लोग

Fri, 20 Jun 2025 12:43 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 20 Jun 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
The humidity made life miserable, people were drenched in sweat
राही के पास शारदा नहर में नहाते बच्चे।
रायबरेली। उमस ने लोगों को बृहस्पतिवार को पसीने से तरबतर कर दिया। कूलर भी फेल हो गए। दोपहर में गर्म हवा चलने से लोगों का सड़क पर एक कदम चलना मुश्किल हो गया। शाम को धुंध छाई रहने से उमस का जोर और अधिक बढ़ गया।
विज्ञापन


भीषण गर्मी से व्यापार प्रभावित हो रहा है। लो वोल्टेज की समस्या भी बनी हुई है। हाल यह है कि घरों के कमरे भट्ठी सा तप रहे हैं। एसी की ठंडक भी कमजोर पड़ गई है। तपिश के साथ उमस होने से गर्मी बेचैन कर रही है। बृहस्पतिवार सुबह से ही गर्मी का जोर रहा। सुबह छह बजे तापमान 30 डिग्री रहा जो औसत से अधिक रहा। दिन बढ़ने के साथ तापमान में बढ़त हुई।
विज्ञापन


सुबह 11 बजे तापमान 34 डिग्री रहा, लेकिन गर्मी 40 डिग्री जैसी महसूस की गई। असल में गर्म हवा थम नहीं रही है और धुंध होने से उमस भी हो रही है, जिस कारण अधिक पड़ रही है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 28.4 डिग्री रहा। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि मानसून सक्रिय होने में तीन दिन का समय है। बादलों की आवाजाही के साथ धुंध छाई रहती है, इस कारण उमस अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों तापमान के बीच 11 डिग्री का असामान्य अंतर
उमस के साथ गर्मी अधिक हो रही है। उसके पीछे तापमान का असामान्य होना है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच 11 डिग्री का अंतर रह गया है। जबकि सामान्य मौसम के लिए यह अंतर 15 डिग्री का होना चाहिए। मौसम विभाग के विशेषज्ञ का कहना है कि हवा में परिवर्तन और नमी बढ़ने से ऐसा होता है। यही कारण है कि उमस बहुत अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed