फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The house built on the barn land was demolished

खलिहान की जमीन पर बने मकान को ढहवाया

Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
The house built on the barn land was demolished
ऊंचाहार (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र के पूरे ठकुराइन मजरे कजियाना गांव में खलिहान की भूमि पर बनाए गए अवैध मकान को तहसील प्रशासन ने गिरवा दिया।
विज्ञापन

प्रशासन की मानें तो अभी छह अवैध मकान और गिराए जाएंगे। गांव के कुछ लोगों ने खलिहान की सुरक्षित भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया है।
गुरुवार रात हल्का लेखपाल व गदागंज पुलिस की मिलीभगत से एक व्यक्ति ने खलिहान की लगभग चार बिस्वा जमीन पर दीवाल खड़ी कर छत डाल दिया। इसकी सूचना तहसीलदार अजय गुप्ता को हुई तो वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मंगाकर मकान ध्वस्त करा दिया।

तहसीलदार ने बताया कि खलिहान की जमीन पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर छत डाल लिया था, जिसे गिरवा दिया गया है। अभी छह अन्य अवैध निर्माण गिराने की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। जल्द ही उन्हें भी गिराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed