फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The heat scorched the entire day during Nautapa

Raebareli News: नौतपा में तपिश ने दिनभर झुलसाया

Wed, 27 May 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 27 May 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
The heat scorched the entire day during Nautapa
रायबरेली। नौतपा शुरू होते ही गर्मी का सितम और बढ़ गया है। सुबह से लेकर शाम तक चल रही गर्म हवाओं ने लोगों का सुकून छीन लिया है। न घर के भीतर राहत मिल रही है और न बाहर। भीषण गर्मी और लू के चलते लोग बीमार पड़ने लगे हैं। हालांकि लोग बारिश का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन मौसम विभाग ने फिलहाल राहत की कोई संभावना नहीं जताई है।
विज्ञापन



मई समाप्ति की ओर है, लेकिन गर्मी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा। पिछले दो दिनों में तपिश और बढ़ गई है, वहीं गर्म हवाओं की रफ्तार ने भी लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सुबह सात बजे से ही गर्म हवा चलने लगती है, जिसका असर देर शाम तक बना रहता है।
विज्ञापन


धूप इतनी तीखी है कि लोगों को हाथ और पैर की अंगुलियों में जलन महसूस हो रही है। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन चालकों को हो रही है। लू के थपेड़ों के बीच बाइक चलाना मुश्किल हो गया है। गर्म हवाओं के कारण लोग बीमार भी पड़ रहे हैं। जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इमरजेंसी में उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह से ही तेज गर्म हवा चलती रही। सुबह नौ बजे के बाद सड़कों पर आवाजाही कम हो गई। बाजारों में भी सन्नाटा नजर आया। राहगीर और वाहन सवार शहर में बनाए गए कूलिंग प्वाइंट पर कूलर की ठंडी हवा से राहत लेते दिखे। लोग बार-बार पानी पीते नजर आए। चिकित्सकों का कहना है कि गर्म हवा के कारण शरीर में पानी की कमी तेजी से होती है, इसलिए पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। उन्होंने लोगों को धूप और लू से बचने की सलाह दी है।



मंगलवार को अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदिरा गांधी उड़ान अकादमी, फुरसतगंज के मौसम विशेषज्ञ दीतेंद्र सिंह ने बताया कि जिले में यलो अलर्ट जारी है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है। लोगों को दोपहर में धूप से बचने और जरूरी काम शाम के समय निपटाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed