फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   The future of both education and teachers is bleak.

Raebareli News: शिक्षा और शिक्षक दोनों का भविष्य अंधकार में

Mon, 20 Jul 2026 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Mon, 20 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
The future of both education and teachers is bleak.
रायबरेली। समाजवादी शिक्षक सभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को सुपर मार्केट स्थित सपा कार्यालय में हुई। बैठक का मुख्य एजेंडा निष्क्रिय कार्यकर्ताओं के स्थान पर सक्रिय एवं निष्ठावान कार्यकर्ताओं को पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारी देना रहा। इसी कड़ी में सक्रिय साथियों को अहम जिम्मेदारी देकर बूथ स्तर के संगठन को मजबूत बनाया गया, ताकि संगठन बूथ लेवल पर मजबूती से काम कर सके।
विज्ञापन

जिला महासचिव डॉ. दयाशंकर ने सभी विधानसभा क्षेत्रों के बूथों पर मतदाताओं की संख्या का जिक्र करते हुए बूथ कार्यकर्ता का चयन कर उनकी घोषणा की। उन्होंने वर्तमान हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि आज शिक्षा और शिक्षक, दोनों का भविष्य अंधकारमय दिखाई दे रहा है। कहा कि सपा ही ऐसी पार्टी है, जो शिक्षा एवं शिक्षक दोनों का भविष्य उज्ज्वल कर सकती है।
विज्ञापन

प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य डाॅ. अमित कुमार ने उन नए साथियों को बधाई दी, जिन्हें संगठन में अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में ही छात्र-छात्राओं के लिए बेहतर कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कर रहे समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष जेपी यादव ने विधान परिषद सदस्य के चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि शिक्षक एमएलसी एवं स्नातक एमएलसी के लिए चुनाव होने वाले हैं। इसलिए संगठन का हर पदाधिकारी पूरी सक्रिया से डटा रहे।

बूथ स्तर की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। इसीलिए बूथ स्तरीय संगठन को मजबूत किया गया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, जय शंकर शर्मा, डाॅ. जय प्रकाश यादव ने भी विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डाॅ. संतोष विश्वकर्मा, सुनील कुमार, जितेंद्र कुमार मौर्य व देवेंद्र प्रसाद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed