{"_id":"5ec2cf418ebc3e9075171596","slug":"the-funeral-of-the-son-of-a-retired-employee-the-fourth-accused-arrested-raibaraily-news-lko522164649","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे के हुआ अंतिम संस्कार, चौथा आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे के हुआ अंतिम संस्कार, चौथा आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
रायबरेली। जायस कोतवाली क्षेत्र के पूरे सुक्खा मजरे उड़वा गांव में सिंचाई विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी के बेटे की हत्या के मामले में सोमवार को पुलिस ने चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उधर, एएसपी के आश्वासन पर परिवारीजनों ने शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया। एएसपी ने परिवारीजनों को आठ लाख का मुआवजा दिलाए जाने का भरोसा दिया।
पूरे सुक्खा मजरे उड़वा गांव निवासी निवासी एवं सिंचाई विभाग के सेवानिवृत्त कर्मचारी बाबादीन के बेटे परमानंद (35) की मामूली विवाद में हत्या कर दी गई थी। 13 मई को मारपीट में घायल परमानंद ने शनिवार रात जिला अस्पताल रायबरेली में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। रविवार को परिवारीजनों ने 50 लाख रुपये के मुआवजे की मांग को लेकर शव का अंतिम संस्कार करने से इंकार कर दिया था।
सोमवार को अमेठी के एएसपी दयाराम सरोज गांव पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया। साथ ही पीड़ित परिवार को आठ लाख 25 हजार रुपये की आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस पर परिवारीजनों का गुस्सा शांत हो गया। एएसपी ने बताया कि आरोपी दुष्यंत, रंजीत, पुरुषोत्तम के बाद चौथे आरोपी विक्रम को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।